Ashadot

Bihar election: ओवैसी ने महागठबंधन को इन सीटों पर दी चोट, AIMIM को भी नुकसान

Bihar election: ओवैसी ने महागठबंधन को इन सीटों पर दी चोट, AIMIM को भी नुकसान
Spread the love share


बिहार बिहार चुनाव 2025 का नतीजा तो सबको चौकाने वाला रहा लेकिन सीमांचल के रिजल्ट ने सबको हिला कर रख दिया. मुस्लिम-बहुल माने जाने वाले पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज की 24 सीटों में इस बार NDA को बड़ी सफलता मिली. इसका सबसे बड़ा कारण था, मुस्लिम वोटों का महागठबंधन यानी RJD-कांग्रेस और AIMIM के बीच बिखर जाना. सीमांचल की 24 सीटों में AIMIM को 5, कांग्रेस को 4 और राजद को 1 सीट मिली हैं और 14 सीटें एनडीए को मिली है. इसमें भाजपा ने सर्वाधिक 7 सीटों पर कब्जा किया है.

जो सीमांचल कभी RJD-कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता था, वहां इस बार तस्वीर पूरी तरह बदल गई. जिन इलाकों में मुस्लिम आबादी 40% से लेकर 68% तक है, वहां महागठबंधन मुस्लिम वोटों को एक साथ नहीं रख पाया. वहीं, बड़ी संख्या में वोट AIMIM को मिले.

M-Y समीकरण भी फ्लॉप हुआ
बिहार में महागठबंधन को AIMIM के साथ गठबंधन नहीं होने से काफी नुकसान उठाना पड़ा है. क्योंकि सीमांचल को RJD-महागठबंधन के लिए ‘डेमोग्राफिकली फ्रेंडली’ माना जाता है क्योंकि यहां उनका पारंपरिक M-Y (मुस्लिम-यादव) आधार मजबूत है.

बिहार के सीमांचल में ओवैसी की पार्टी AIMIM ने 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. लेकिन 23 सीट पर चुनाव लड़ा नरकटिया और मधुबनी से नाम चुनाव नहीं लड़ा.

किन सीटों पर AIMIM ने मारी सेंध, पूरा विश्लेषण

संख्या विधानसभा AIMIM के वोट गठबंधन के वोट गठबंधन को जरुरत विजेता
1 अमौर 100836 52791 48045 Aimim
2 बलरामपुर 80070 79141 1318 लोजपा
3 गोपालगंज 14225 67920 28972 भाजपा
4 जोकीहाट 83737 29659 54078 Aimim
5 बहादुरगंज 87315 58589 28726 Aimim
6 ठाकुरगंज 76421 60036 25207 मैं जा रहा हूं
7 किशनगंज 51370 89669 कांग्रेस
8 बैठ जाओ 92766 56000 36766 Aimim
9 शेरघाटी 14754 63746 13524 लोजपा
10 नाथनगर 8226 92719 25424 लोजपा
11 सिवान 3493 83009 9370 भाजपा
12 केवटी 7474 81818 7305 भाजपा
13 जाले 4666 78634 21862 भाजपा
14 मुंगेर 3598 89278 18750 भाजपा
15 नवादा 12835 59829 27594 मैं जा रहा हूं
16 दरभंगा ग्रामीण 17008 62232 18392 मैं जा रहा हूं
17 गोराबोराम 3243 72013 5669 भाजपा
18 क़स्बा 35309 74002 12875 लोजपा
19 अररिया 53421 91529 कांग्रेस
20 बरारी 5846 96858 10984 मैं जा रहा हूं
21 कोचाधामन 81860 58839 23021 Aimim
22 ढाका 5730 112727 राजद
23 महुआ 15783 42644 44997 लोजपा

AIMIM ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा जिसमें 5 सीटें जीती, और 2 सीटें बलरामपुर और ठाकुरगंज पर दूसरे नंबर रही. जिसमें एक पर LJP-R और दूसरी पर JDU जीती. वहीं इन 23 सीटों में महागठबंधन ने 3 सीटें जीती जिसमें दो पर कांग्रेस और एक पर राजद को कामयाबी मिली. इसमें 15 सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की.

वहीं, केवल 3 सीटें ऐसी है जहां AIMIM ने महागठबंधन को नुकसान पहुंचाया है. वे सीटें हैं क़स्बा, केवटी, शेरघाटी. पहली क़स्बा विधानसभा में 12875 वोटों से गठबंधन की हार हुई वहीं AIMIM को 35309 वोट मिले. दूसरी केवटी जहां गठबंधन को 7305 वोट की जरूरत थी वहीं, AIMIM को 7474 वोट मिले और तीसरी है शेरघाटी जहां AIMIM को 14754 वोट मिले और गठबंधन 13524 मतों से हार गई. ऐसे में AIMIM की वजह से महागठबंधन को ज्यादा नुकसान होते हुए नहीं दिख रहा है.



Source link


Spread the love share
Exit mobile version