Ashadot

Bihar Police : बिहार में फिर पुलिस मुठभेड़, हथियार बरामद करने पहुंची टीम तो गिरफ्तार अपराधी करने लगा फायरिंग

Bihar Police : बिहार में फिर पुलिस मुठभेड़, हथियार बरामद करने पहुंची टीम तो गिरफ्तार अपराधी करने लगा फायरिंग
Spread the love share


नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल अपराधी की पहचान गया जिले के निखिल कुमार के रूप में हुई है। वह 25 जुलाई को हिसुआ के दरबार चौक स्थित इलेक्ट्रिक व्यवसायी नीरज प्रकाश के घर पर हुई लूट के प्रयास का आरोपी है।

नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि हिसुआ पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की थी। कार्रवाई के दौरान निखिल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने मंझवे पहाड़ के पास हथियार छिपाने की बात स्वीकार की। हथियार बरामदगी के लिए पुलिस उसे लेकर मौके पर पहुंची, तभी उसने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई।

ये भी पढ़ें: 22 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी की मगध विश्वविद्यालय में जनसभा, 10 विधानसभा से आएंगे कार्यकर्ता

घायल अवस्था में उसे नवादा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया। इस मामले में अब तक छह अपराधियों की पहचान हो चुकी है, जिनमें दो पहले ही पकड़े जा चुके हैं। तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटनास्थल पर एसपी अभिनव धीमान खुद मौजूद थे, जबकि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version