Ashadot

‌BJP से JDU ऑफिस तक जश्न,मिठाई बंट रही-पटाखे फूट रहे: पटना में पोस्टर- बिहार का मतलब नीतीश कुमार; मांझी बोले- वो ही हमारे CM – Bihar News

‌BJP से JDU ऑफिस तक जश्न,मिठाई बंट रही-पटाखे फूट रहे:  पटना में पोस्टर- बिहार का मतलब नीतीश कुमार; मांझी बोले- वो ही हमारे CM – Bihar News
Spread the love share


बिहार विधानसभा चुनाव की तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। अब तक के आंकड़ों ने JDU को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। मुख्यमंत्री आवास में हलचल चेज हो गई है। JDU ऑफिस में नीतीश कुमार के पोस्टर लगे हैं। इसमें उन्हें टाइगर बताया गया है। पटना की सड़कों पर भी पोस्ट

.

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, ‘ये अप्रत्याशित नहीं है। हमने पहले से ही कहा था। हमने कहा था कि प्रचंड बहुमत से NDA की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे। ये कोई नई बात नहीं हुई। हम उसी दिशा में जा रहे हैं। किसी भी स्थिति में हम 160 से नीचे नहीं आएंगे।’

पटना में नीतीश कुमार के पोस्टर में लगी तस्वीर को लड्‌डू खिलाते समर्थक।

पटना में पोस्टर लगे हैं- बिहार का मतलब नीतीश कुमार।

पटना में पोस्टर लगे हैं- बिहार का मतलब नीतीश कुमार।

रुझानों के बाद कार्यकर्ता पटाखे फोड़ रहे हैं।

रुझानों के बाद कार्यकर्ता पटाखे फोड़ रहे हैं।

गिरिराज बोले- लोगों ने अमन चैन शांति के लिए वोट दिया

विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘एक तरफ लालू यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी का नेतृत्व है जो जेल और बेल, भ्रष्टाचार, जंगलराज, लूट के प्रतीक है और बिहार की जनता ने अमन चैन शांति के लिए वोट दिया है।

इधर नेतृत्व है पीएम मोदी और नीतीश कुमार का। युवा ने इनके कार्य नहीं देखे लेकिन बुजुर्गों ने इनके कार्य देखें हैं और ये जीत उसकी है।’

काउंटिंग और पॉलिटिकल अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link


Spread the love share
Exit mobile version