आखरी अपडेट:
Bihar Top News Live: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज भागलपुर और बांका पहुंचेगी. जहां करोड़ों की योजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा. मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक विवाद में एक शख्स की मौत हो गई. दानापुर में हार्वेस्टर चालकों से लूट और गोलीबारी की घटना सामने आई. मोतिहारी में 2 बदमाशों का एनकाउंटर और एक एसटीएफ की जवान की मौत हो गई. बिहार के ताजा समाचार यहां पढ़ें…
बिहार समाचार.
बिहार टॉप न्यूज़ लाइव: बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आई. यहां रोड रेज में एक शख्स की मौत हो गई. मोतीपुर बाजार के मेन रोड स्थित राधेकृष्ण मंदिर के पास सड़क पर लगे जाम में साइड लेने को लेकर विवाद हो गया. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ऑल्टो चालक ने कार चालक के साथ पहले मारपीट की और फिर उसे बीच सड़क पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सिंगैला शंकर टोला वार्ड संख्या 10 निवासी 54 वर्षीय लालबाबू राय के रूप में हुई है. समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज भागलपुर दौरा है. जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी गांव में मुख्यमंत्री जीविका दीदी के साथ संवाद करेंगे. अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे और विकास कार्यों की जानकारी लेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. भागलपुर में मुख्यमंत्री 171 करोड़ की लागत से योजनाओं का उद्घाटन और 271 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे.
- राज्यसभा मतदान में RJD विधायक फैसल ने नहीं दिया वोट, अब दे रहे सफाई
आरजेडी के ढाका विधायक फैसल रहमान के मतदान से गायब रहने पर उन्होंने सफाई दी है. उन्होंने बताया कि वे अपनी मां के इलाज के लिए दिल्ली में हैं और उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ जाने के कारण वोटिंग के लिए पटना नहीं पहुंच सके. उन्होंने कहा कि वे दो दिन पहले वोट देने के लिए पटना आए थे, लेकिन मां की हालत गंभीर होने की सूचना पर उन्हें वापस दिल्ली लौटना पड़ा. फैसल रहमान ने यह भी बताया कि जाने से पहले उन्होंने तेजस्वी यादव से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी. उन्होंने कहा कि वे हमेशा पार्टी के साथ हैं.
सीतामढ़ीः गड्ढे में डूबने से 5 साल की बच्ची की मौत
सीतामढ़ी जिले के बोखड़ा थाना क्षेत्र के महीसौथा पंचायत स्थित सतेर गांव वार्ड संख्या 03 में पानी भरे गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार सतेर गांव निवासी बृजमोहन कुमार की पांच वर्षीय पुत्री प्रियांजलि कुमारी पिछले दो दिनों से लापता थी और परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे. परिजनों ने घर के पीछे पानी से भरे गड्ढे में उसका शव तैरता हुआ देखा. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया.
लेखक के बारे में

कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार…और पढ़ें