Ashadot

आमिर खान की PK का सीक्वल कंफर्म? इस एक्टर की एंट्री भी लगभग हुई पक्की

आमिर खान की PK का सीक्वल कंफर्म? इस एक्टर की एंट्री भी लगभग हुई पक्की
Spread the love share


आमिर खान पीके सीक्वल: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं. इस बार वो ला रहे हैं स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’, जो 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. यह फिल्म बच्चों और स्पोर्ट्स की बैकग्राउंड में बनी है, जिसमें कॉमेडी और इमोशन्स का शानदार तड़का होगा. आमिर खान एक बार फिर ऑडियन्स के दिल को छूने वाले हैं.

क्या रणबीर दिखेंगे पीके के सिक्वल में ?

अगर आप ‘पीके’ के फैन हैं, तो खुश हो जाइए ! पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान और राजकुमार हिरानी पीके 2 के सिक्वल पर भी विचार कर रहे हैं. इस बार फिल्म में रणबीर कपूर भी एलियन की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं. याद है पीके के आखिरी शॉर्ट में रणबीर का एंट्री सीन ? वहीं अब एक पूरे सीक्वल की शक्ल लेने जा रहा है. कहा जा रहा है कि स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है, और रणबीर इस आइडिया से काफी एक्साइटेड हैं.

आमिर की अपकमिंग प्रोजेक्ट दादा साहब फाल्के पर बायोपिक
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती! ‘सितारे ज़मीन पर’ के बाद आमिर खान एक और बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे. आमिर दादा साहब फाल्के की बायोपिक पर काम करने जा रहे हैं. यह फिल्म इंडियन सिनेमा के जनक माने जाने वाले दादा साहब फाल्के की ज़िंदगी पर आधारित होगी. इस फिल्म की खास बात ये है कि इस बायोपिक का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी खुद करेंगे, जिनकी कहानी को बताने का स्टाइल हर कोई पसंद करता है.





Source link


Spread the love share
Exit mobile version