Ashadot

प्रतीक-प्रिया की शादी में क्यों मौजूद नहीं थी बब्बर फैमिली? न्यूली वेड कपल ने तोड़ी चुप्पी

प्रतीक-प्रिया की शादी में क्यों मौजूद नहीं थी बब्बर फैमिली? न्यूली वेड कपल ने तोड़ी चुप्पी
Spread the love share


Prateik- Priya On Raj Babbar Family: प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने वैलेंटाइन डे पर एक इंटीमेट फंक्शन में शादी की थी. इस कपल ने घर की शादी का ऑप्शन चुना और उसी घर में शादी की, जिसे प्रतीक की दिवंगत मां और फेमस अभिनेत्री स्मिता पाटिल ने मुंबई के बांद्रा में खरीदा था. प्रतीक-प्रिया की शादी में केवल करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल हुए थे. हालाकि, प्रतीक की शादी में उनके पिता और दिग्गज अभिनेता-राजनेता राज बब्बर और उनके सौतेले भाई-बहन, आर्या और जूही बब्बर सहित बब्बर फैमिली की गैरमौजूदगी  ने अटकलों को जन्म दिया. वहीं अब न्यूली मैरिड प्रिया और प्रतीक ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.

बब्बर परिवार को शादी में इनवाइट ना करने पर क्या बोलीं प्रिया बनर्जी?
प्रिया बनर्जी ने क्लियर किया परिवार का कोई भी महत्वपूर्ण सदस्य गैरमौजूद नहीं था. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, “परिवार का कोई भी सदस्य ऐसा नहीं था जो शादी या हमारे जश्न से मिसिंग हो. मुझे नहीं पता कि ऐसी अफवाहें क्यों हैं कि “परिवार के सदस्य” मौजूद नहीं थे. हमारे परिवार में मेरे माता-पिता, उनकी आंटी जिन्होंने उन्हें पाला, उनके नाना-नानी और वे लोग जो हमारे लिए मैटर करते हैं परिवार से जुड़े सभी लोग हमारे साथ थे. और परिवार का कोई भी मेंबर मिसिंग नहीं था.”

प्रिया और प्रतीक ने अचानक क्यों की शादी?
ये कपल हमेशा अपने रिलेश्नशिप के बारे में ओपन रहा है, हालांकि उनकी अचानक शादी ने कुछ लोगों को हैरानी हुई. प्रिया ने इस पर कहा, “ईमानदारी से कहूं तो, प्रतीक से शादी करना और शादीशुदा होना कोई अलग एहसास नहीं था. हम बहुत लंबे समय से एक साथ थे. लगभग पांच साल हो गए थे, हम एक ही छत के नीचे रहते थे. इससे भी ज्यादा मुझे ऐसा लगा जैसे मैं उसे हमेशा से जानती हूं. यह भी वैसा ही महसूस हुआ.”

वहीं दूसरी ओर, प्रतीक ने प्रिया संग अपने बॉन्ड पर कहा, “ऐसा महसूस हुआ जैसे मैं इसे हज़ारवीं बार कर रहा था. यह एक और लाइफटाइम है, एक और यूनिवर्स जैसा था. मुझे ऐसा लगा जैसे मैंने हर जन्म और हर यूनिवर्स में उससे शादी की, और यह एक और था… और अभी बहुत कुछ करना बाकी है.”

प्रतीक द्वारा शादी में ना बुलाए जाने पर आर्या बब्बर ने क्या कहा था

इस बीच, आर्य बब्बर ने प्रतीक द्वारा शादी में ना बुलाए जाने पर निराशा जाहिर की. ईटाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, “बब्बर परिवार से किसी को भी इनवाइट नहीं किया गया था- यहां तक ​​कि मेरे पिता को भी नहीं.” उन्होंने  कहा, “मुझे लगता है कि किसी ने उनके दिमाग पर बहुत ज्यादा कब्ज़ा कर लिया है. वह परिवार के इस पक्ष से किसी के साथ जुड़ना नहीं चाहते हैं.”

आर्या ने प्रतीक के फैसले की आलोचना की और इसे उनकी दिवंगत मां स्मिता पाटिल के लिए अपमानजनक बताया. हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, उन्होंने कहा, “मैं इस हद तक कहता हूं कि ठीक है हमारी मां नादिरा को नहीं बुलाना चाहते वो, किसी भी कारण से… मैं उसे संदेह का लाभ दूंगा. वह मुझे या मेरी बहन जूही (बब्बर) को इनवाइट नहीं करना चाहता था, ठीक है. लेकिन कम से कम उन्हें उस इंसान को इनवाइट करना चाहिए था जिससे स्मिता मां को प्यार था, उनके पिता को. ये चीज़ स्मिता माँ के लिए डिसरिस्पेक्ट है.”

ये भी पढ़ें- Chhaava Box Office Collection Day 3: ‘छावा’ ने ओपनिंग वीकेंड पर मचाया गदर, 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल, ‘फाइटर’-‘कल्कि’ और ‘भूल भुलैया 3’ को चटाई धूल





Source link


Spread the love share
Exit mobile version