01
रिजेंसी हॉस्पिटल लखनऊ की डाइटिशियन रितु त्रिवेदी के मुताबिक, लौकी में मौजूद विटामिन सी, बी1, बी2, बी3 और बी9 आदि तत्व एंटीऑक्सीडेंट की भूमिका निभाते हैं, जो शरीर को फ्री रैडिकल्स से सुरक्षित रखते हैं. वहीं, लौकी के जूस में पौटैशियम, कैल्शियम, सोडियम, आयरन, फॉस्फोरस आदि की मौजूदगी होती है. ऐसे में इसके सेवन से शरीर को तमाम स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. बता दें कि, लौकी की तासीर ठंडी होती है. इसलिए इसके जूस का सेवन करने से पहले लौकी को उबाल लेना चाहिए. (Image- Canva)