Ashadot

इजराइल दौरा: पीएम मोदी को मिला नेसेट का सबसे बड़ा सम्मान

इजराइल दौरा: पीएम मोदी को मिला नेसेट का सबसे बड़ा सम्मान
Spread the love share



PM Modi Israel Visit: इजराइल की पार्लियामेंट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल दिया. यह नेसेट का सबसे बड़ा सम्मान है. यह मेडल भारत और इजराइल के बीच स्ट्रेटेजिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए PM मोदी के असाधारण योगदान के सम्मान में दिया गया.

नेसेट सदस्यों ने पीएम मोदी के साथ तस्वीरें लीं

अपना भाषण खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइली संसद नेसेट के सदस्यों से बातचीत की. इस दौरान सदस्यों ने PM मोदी के साथ सेल्फी और तस्वीरें लीं.

पीएम मोदी ने नेसेट को किया संबोधित

इजराइल दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेसेट को संबोधित किया. अपने भाषण में मोदी ने कहा, पिछले कुछ सालों से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी इकॉनमी रहा है. जल्द ही हम दुनिया की टॉप तीन इकॉनमी में शामिल होंगे. पिछले कुछ सालों में भारत ने दूसरे देशों के साथ कई जरूरी ट्रेड एग्रीमेंट किए हैं. हमारी टीमें एक बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं.

गाजा पीस इनिशिएटिव को भारत का समर्थन : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने नेसेट में कहा- गाजा पीस इनिशिएटिव, जिसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मंजूरी दी थी, एक रास्ता दिखाता है. भारत ने इस पहल के लिए अपना पक्का समर्थन जताया है. पीएम मोदी गाजा-फिलिस्तीन मुद्दे को सुलझाने और शांति स्थापित करने का वादा किया. पीएम ने कहा- शांति का रास्ता हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन भारत इस इलाके में बातचीत, शांति और स्थिरता के लिए आपके और दुनिया के साथ है.

ये भी पढ़ें: गाजा पीस प्लान को भारत का समर्थन, इजरायली संसद में बोले पीएम मोदी

पोस्ट इजराइल दौरा: पीएम मोदी को मिला नेसेट का सबसे बड़ा सम्मान पर पहली बार दिखाई दिया Prabhat Khabar.





Source link


Spread the love share
Exit mobile version