Ashadot

इस मोटरसाइकिल को अब मोती जैसे रंग में भी खरीद पाएंगे, कंपनी ने जोड़ा नया कलर; जानिए क्या नया मिलेगा?

इस मोटरसाइकिल को अब मोती जैसे रंग में भी खरीद पाएंगे, कंपनी ने जोड़ा नया कलर; जानिए क्या नया मिलेगा?
Spread the love share


ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने स्क्रैम्बलर 400X के लिए एक नया कलर लॉन्च किया है। इसे पर्ल मेटैलिक व्हाइट कहा जा रहा है। अब स्क्रैम्बलर 400X को कुल चार कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। इसमें 3 अन्य कलर ऑप्शन फैंटम ब्लैक/सिल्वर आइस, मैट खाकी ग्रीन/फ्यूजन व्हाइट और कार्निवल रेड/फैंटम ब्लैक शामिल हैं। इसके फ्यूल टैंक पर पर्ल मेटैलिक व्हाइट कलर में स्क्रैम्बलर 400X लिखा है। फ्यूल टैंक के ऊपर से नीचे तक एक ब्लैक पट्टी है जो बाइक के लुक में कंट्रास्ट जोड़ती है। फ्यूल टैंक पर व्हाइट कलर के साथ भूरे रंग की सीटें भी अच्छी लगती हैं। हेडर से लेकर टेल पाइप तक ब्लैक कलर के एग्जॉस्ट पाइप को भी देखा जा सकता है।

ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

इस मोटरसाइकिल में मैकेनिकल कोई चेंजेस नहीं किए गए हैं। यानी ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X में 398cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 8,000rpm पर 40hp की पावर और 6,500rpm पर 37.5Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें 320mm फ्रंट डिस्क और 230mm रियर डिस्क के साथ चार-पिस्टन रेडियल फ्रंट ब्रेक द्वारा कंट्रोल किया जाता है। स्क्रैम्बलर 400 बाइक की सीट की ऊंचाई 835mm है। इसका वजन 179 किलोग्राम है।

ये भी पढ़े:मारुति का नया माइलस्टोन, मानेसर प्लांट में बना डाली 1 करोड़ गाड़ियां

स्क्रैम्बलर 400X में सभी LED लाइटिंग (हेडलाइट्स, इंडिकेटर्स, टेललाइट्स), एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल-चैनल ABS, टॉर्क-असिस्ट क्लच, USB-C मिलता है। स्क्रैम्बलर 400X में बड़ा फ्रंट व्हील, बड़ा फ्रंट डिस्क ब्रेक, चौड़ा हैंडलबार, स्विचेबल ABS, लंबा व्हीलबेस और लंबा ट्रैवल सस्पेंशन है। इसमें ऑफरोड-विशिष्ट एलिमेंट जैसे हैंडगार्ड, एक हैंडलबार ब्रेस और एक लंबा फ्रंट मडगार्ड, हेडलाइट, रेडिएटर के लिए सेफ्टी ग्रिल मिलता है।

ये भी पढ़े:काइलाक के इंजन की डिटेल सामने आई; नेक्सन, XUV 3XO, सोनेट की बढ़ाएगी मुश्किलें!

इसमें DRLs के साथ गोल LED हेडलैंप मिलते हैं। बाइक एक ही मुख्य फ्रेम का उपयोग करती है लेकिन साइकिल के हिस्सों को बदल दिया गया है। ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X को ग्रीन-व्हाइट, रेड-ब्लैक और ब्लै-सिल्वर कलर ऑप्शन मिलते हैं। ट्रायम्फ 25 एक्स्ट्रा ऑप्शनल एक्सेसरीज की पेशकश कर रहा है। ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X को एक नए फ्रेम और कास्ट-एल्युमीनियम स्विंग आर्म के साथ बोल्ट-ऑन रियर सबफ्रेम पर बनाया गया है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version