Ashadot

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: एक्टर रजनीकांत और धनुष ने डाला वोट, 9 बजे तक 17.69% मतदान

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: एक्टर रजनीकांत और धनुष ने डाला वोट, 9 बजे तक 17.69% मतदान
Spread the love share


Tamil Nadu Election Voting : तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. सुबह 7 बजे से लोग मतदान कर रहे हैं. शाम 6 बजे तक लोग वोट डाल सकेंगे. सुबह 9 बजे तक राज्यभर में 17.69% मतदान दर्ज हुआ, जबकि चेन्नई में 16.51% वोटिंग हुई. चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती घंटों में लोगों का अच्छा रुझान देखने को मिला.

एक्टर रजनीकांत चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे और लोगों से भी ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की.

तमिलनाडु चुनाव में अभिनेता धनुष ने चेन्नई के कामराजर रोड कॉर्पोरेशन स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और लोगों से भी मतदान करने की अपील की.

वोट डालने के बाद क्या बोले कांग्रेस नेता  पी. चिदंबरम

तमिलनाडु चुनाव 2026 में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने शिवगंगा के कराईकुडी स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और स्याही लगी उंगली दिखाकर लोगों से भी मतदान करने की अपील की. वोट करने के बाद उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर हम कई बार समझा चुके हैं. उन्होंने बताया कि सितंबर 2023 में ही इसे संविधान में जोड़ दिया गया है. उन्होंने लोगों से कहा कि खुद संविधान उठाएं और अनुच्छेद 334A पढ़कर देख लें.

पीएम मोदी ने लोगों से वोट डालने की अपील की

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए लोग तैयार हैं, ऐसे में सभी मतदाताओं से अपील है कि वे अपने इस अहम लोकतांत्रिक अधिकार का पूरे उत्साह के साथ इस्तेमाल करें. खासकर युवाओं और महिलाओं से पीएम ने कहा कि वे बड़ी संख्या में वोट डालने निकलें और इस बार रिकॉर्ड मतदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं.

पीएम मोदी ने वोट डालने की अपील की

बाहर निकलें और जरूर वोट करें : बीजेपी नेता खुशबू सुंदर

बीजेपी नेता खुशबू सुंदर चेन्नई के श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचीं. उन्होंने कहा कि लोगों को हर सरकार से सवाल पूछने का पूरा हक है, ये हमारी जिम्मेदारी भी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि छुट्टी का दिन समझकर घर में न बैठें या सोएं नहीं, बल्कि बाहर निकलें और जरूर वोट करें.

अभिनेता अजित कुमार के अलावा इन लोगों ने किया मतदान

मायलापुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदरराजन ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. अभिनेता अजित कुमार ने चेन्नई के थिरुवनमियूर स्थित एक मतदान केंद्र पर जबकि अभिनेता गौतम राम कार्तिक ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. रॉयापुरम से एआईएडीएमके उम्मीदवार डी. जयकुमार  ने मायलापुर स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और लोगों से भी मतदान करने की अपील की.

मतगणना चार मई को

चुनाव के लिए प्रचार 21 अप्रैल को समाप्त हुआ. राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल को हो रहा है जबकि मतगणना चार मई को होगी.

सीधी टक्कर डीएमके और एआईएडीएमके के बीच

तमिलनाडु में इस बार विधानसभा चुनाव एक ही चरण में कराया जा रहा है. मुकाबला मुख्य रूप से दो बड़े गठबंधनों के बीच माना जा रहा है. एक तरफ सत्ताधारी डीएमके के नेतृत्व वाला सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस है, तो दूसरी ओर एआईएडीएमके के नेतृत्व में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस मैदान में है. डीएमके के साथ कांग्रेस खड़ी है, जबकि बीजेपी ने एआईएडीएमके के साथ हाथ मिलाया है. कुल मिलाकर सीधी टक्कर डीएमके और एआईएडीएमके के बीच ही देखने को मिल रही है.

करीब 1.40 लाख से ज्यादा पुलिसकर्मियों को किया गया है तैनात

वोटिंग से पहले तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने कंट्रोल रूम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने देखा कि वोटिंग के दिन सब कुछ सही तरीके से चले. ईवीएम मशीनों को तेजी से अलग-अलग मतदान केंद्रों तक पहुंचाया गया, ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो. वहीं, पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और करीब 1.40 लाख से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से कराया जा सके.

पोस्ट तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: एक्टर रजनीकांत और धनुष ने डाला वोट, 9 बजे तक 17.69% मतदान पर पहली बार दिखाई दिया Prabhat Khabar.





Source link


Spread the love share
Exit mobile version