Ashadot

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का डबल अटैक, अगले सप्ताह शुरू होगा कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का दौर

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का डबल अटैक, अगले सप्ताह शुरू होगा कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का दौर
Spread the love share


बारिश और बर्फबारी की चेतावनी: बीते कई दिनों से जारी कड़ाके की सर्दी से जम्मू कश्मीर को बुधवार को थोड़ी राहत मिली है. कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में सुधार हुआ है, जबकि घाटी के मैदानों में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का दौर भी खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग ने अगले सप्ताह बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है.

बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, एआई छवि

दो पश्चिमी विक्षोभ की हो सकती है दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह जम्मू कश्मीर दो पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक हो सकती है. पहला विक्षोभ गुरुवार (22 जनवरी) को एक्टिव हो सकता है. जबकि दूसरे विक्षोभ की 26 जनवरी को एक्टिव होने की संभावना है. इन प्रणालियों के प्रभाव से घाटी के मैदानों सहित व्यापक क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. जबकि कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी भी हो सकती है.

20011 पीटीआई01 20 2026 000110बी
बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

बारिश और बर्फबारी की संभावना

आईएमडी के अनुमान जाहिर किया है कि मौसम प्रणाली कश्मीर के मैदानों में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम को खत्म कर सकती है. मौसम विभाग ने श्रीनगर समेत मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई है. विभाग ने कहा कि बर्फबारी के कारण जमीन और हवाई यातायात बाधित हो सकती है.

18011 पीटीआई01 18 2026 000663ए
बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

कहां कितना दर्ज किया गया तापमान

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का सुधार हुआ और यह शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. जबकि सोनमर्ग और शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. गुलमर्ग में शून्य से 5.0 डिग्री नीचे और पहलगाम में शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग में शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

11011 पीटीआई01 11 2026 000438ए
बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

कश्मीर में चिल्ला-ए-कलां जारी

कश्मीर घाटी इस समय चिल्ला-ए-कलां के दौर से गुजर रही है. यह कड़ाके की ठंड का 40 दिनों का समय होता है, जब रात का तापमान अक्सर शून्य से कई डिग्री नीचे चला जाता है और बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक रहती है. पिछले साल 21 दिसंबर को शुरू हुआ चिल्ला-ए-कलां 30 जनवरी को खत्म होगा.

11011 पीटीआई01 11 2026 000418ए
बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

पोस्ट वेस्टर्न डिस्टरबेंस का डबल अटैक, अगले सप्ताह शुरू होगा कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का दौर पर पहली बार दिखाई दिया Prabhat Khabar.



Source link


Spread the love share
Exit mobile version