Ashadot

TMC ने राज्यसभा के लिए 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान तो आया BJP का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

TMC ने राज्यसभा के लिए 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान तो आया BJP का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Spread the love share


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार (27 फरवरी) को राज्यसभा की 4 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. जिसमें बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार का नाम भी शामिल है. टीएमसी की राज्यसभा प्रत्याशियों की लिस्ट पर बीजेपी ने निशाना साधा. केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने टीएमसी के राज्यसभा उमीदवार के एलान पर सवाल खड़े किए हैं.

TMC ने इन चार प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान

टीएम ने जिन चार नामों का ऐलान किया है, उनमें बाबुल सुप्रियो, बंगाली एक्ट्रेस कोयल मल्लिक, पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार और वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी का नाम शामिल है.

बीजेपी ने TMC की लिस्ट पर उठाए सवाल

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने टीएमसी द्वारा राज्यसभा उमीदवारों के चयन पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा, टीएमसी अपने कार्यकर्ताओं की बजाय बाहरी लोगों को राज्यसभा भेज रही है. इसके अलावा उन्होंने पूर्व डीजीपी राजीव कुमार के नाम को लेकर भी निशाना साधा.

क्या बोले केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ?

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने टीएमसी ने राज्यसभा उमीदवार के एलान पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘तृणमूल कांग्रेस किसे राज्यसभा में भेजेगी यह तो उनकी पार्टी का विषय है, लेकिन वह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को राज्यसभा नहीं भेज रहे हैं. टीएमसी ज्यादातर बाहरी लोगों को भेज रही है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार को राज्यसभा भेजना ये दर्शाता है कि शारदा कांड के जांच के समय राजीव कुमार ने जो भूमिका निभाई थी ,इसका ईनाम आज राजीव कुमार को मिल रहा है.’

पश्चिम बंगाल में 5 राज्यसभा सीटों पर होगा चुनाव

10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग होगी. इसमें पश्चिम बंगाल की भी 5 सीटें शामिल हैं. विधायकों की संख्या के हिसाब से टीएमसी के खाते में चार और बीजेपी के एक सीट पर जीतना लगभग तय माना जा रहा है. वहीं, 2021 में 1 सीट माकपा (CPI-M) के पास थी, लेकिन संख्या के हिसाब उसके हाथ से यह सीट छिटकना तय है.

टीएमसी ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

टीएमसी ने अपने उम्मीदवारों की जानकारी एक्स पर पोस्ट कर दी है. लिखा, टआने वाले राज्यसभा चुनाव में  बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार (पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी), मेनका गुरुस्वामी और कोएल मल्लिक को प्रत्याशी बनाने का ऐलान करने हुए खुशी हो रही है. पार्टी ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं. कहा, ‘उम्मीद है कि यह सभी  तृणमूल की अटूट दृढ़ता और सभी भारतीय के अधिकारों और गरिमा की रक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की विरासत को कायम रखेंगे.’



Source link


Spread the love share
Exit mobile version