Ashadot

अमृतसर में कोरोना का कोई केस नहीं: पर अस्पताल अलर्ट पर; आइसोलेशन वार्ड तैयार, एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी स्क्रीनिंग – Amritsar News

अमृतसर में कोरोना का कोई केस नहीं:  पर अस्पताल अलर्ट पर; आइसोलेशन वार्ड तैयार, एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी स्क्रीनिंग – Amritsar News
Spread the love share


अमृतसर की सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर।

पूरे देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। भारत में फिलहाल 1000 से अधिक एक्टिव केस हैं, जिनमें सबसे अधिक मामले केरल राज्य से सामने आ रहे हैं। पंजाब के फिरोजपुर जिले में हाल ही में एक मरीज मिला था, वहीं चंडीगढ़ में एक कोरोना मरीज की मौत भी

इसी बीच अमृतसर व अन्य कई जिले अब तक कोई भी कोरोना फ्री हैं और यहां पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। अमृतसर की सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि फिलहाल शहर में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है,

लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हैं। सिविल अस्पताल और मेडिकल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं और स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. किरणदीप कौर ने बताया कि पिछले दिनों 3-4 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई थी, लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।

कोविड पॉजिटिव होने पर इलाज मुफ्त होगा

डॉ. किरणदीप कौर ने बताया कि अगर किसी को गले में खराश, सिरदर्द या सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखें, तो नजदीकी अस्पताल में जाकर तुरंत जांच करवाएं। अगर कोई मरीज पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसका इलाज मुफ्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमृतसर में कोरोना की वैक्सीन और दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

आदेशों के बाद एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग होगी शुरू

डॉ. किरणदीप ने बताया कि सरकार की ओर से फिलहाल कोई नई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है, लेकिन जैसे ही निर्देश मिलेंगे, अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए टीमें तैयार कर दी गई हैं।

उन्होंने अमृतसर वासियों से अपील की कि घबराएं नहीं, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और भीड़भाड़ वाली जगह से लौटने के बाद हाथ धोना न भूलें। स्वास्थ्य विभाग कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version