Ashadot

उदयपुर में बड़ी की पहाड़ियों पर आग लगी: दो दमकल बुलाई लेकिन आग ऊंचाई पर थी, शाम तक धीमे हुई आग – Udaipur News

उदयपुर में बड़ी की पहाड़ियों पर आग लगी:  दो दमकल बुलाई लेकिन आग ऊंचाई पर थी, शाम तक धीमे हुई आग – Udaipur News
Spread the love share


उदयपुर शहर के पास बड़ी गांव में पहाड़ी पर लगी आग और नीचे की तरफ दमकल से पानी की बोछारे फेंकते हुए।

उदयपुर शहर के पास बड़ी के पास पहाड़ी पर आज दोपहर में आग लग गई। शुरूआत में आग तेज थी और मौके पर दो दमकल भी बुलाई लेकिन ऊंचाई पर आग होने से दमकल के जरिए पानी की बोछारे वहां तक नहीं पहुंच सकी।

.

शहर से सटे बड़ी गांव के स्थित पांडवा की पहाड़ी में आज दोपहर में करीब ढाई बजे आग लग गई। आग से उठता धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था। आग की सूचना ग्रामीणों ने नगर निगम उदयपुर के फायर स्टेशन को दी। मौके पर दो दमकल पहुंची और देखा की आग पहाड़ी की तरफ टॉप पर थी। इस बीच नीचे की तरफ आई लपटों से सूखी घास पर दमकल ने पानी की बोछारे डाली ताकि आग इस तरफ नहीं बढ़े।

बड़ी के पास पहाड़ी पर उठता धुआं।

पहाड़ी के उपरी हिस्से में आग लगने के कारण दमकल का पाईप ऊंचाई की तरफ पहुंच सका। मौके पर करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक दमकल गाड़ियां वहीं रही।

ग्रामीणों ने बताया कि आसपास घनी आबादी नहीं लेकिन बिखरे हुए इक्का दुक्का घर है और आग वहां से दूर ऊपर की तरफ थी। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version