Ashadot

करसोग को मिला अतिरिक्त न्यायालय परिसर: हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने किया शुभारंभ – Mandi (Himachal Pradesh) News

करसोग को मिला अतिरिक्त न्यायालय परिसर:  हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने किया शुभारंभ – Mandi (Himachal Pradesh) News
Spread the love share




हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने रविवार को करसोग में नवनिर्मित अतिरिक्त न्यायालय परिसर भवन का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सिविल एवं सत्र प्रभाग मंडी के अभिभावक न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल और उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल भूपेश शर्मा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्य न्यायाधीश संधावालिया ने अपने संबोधन में कहा कि करसोग में वर्ष 1994 में सिविल जज कोर्ट और 1999 में अतिरिक्त सत्र न्यायालय की स्थापना की गई थी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस नए न्यायालय परिसर के शुरू होने से न्यायिक कार्य प्रणाली में तेजी आएगी और क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। 6.50 करोड़ की लागत से निर्मित आधुनिक परिसर यह भवन लगभग 6.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। इसमें दो आधुनिक कोर्ट रूम, स्टाफ रूम, मालखाना और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सुरक्षा के लिए पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है, जिससे न्यायिक कार्यवाही अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनेगी। न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल और रजिस्ट्रार जनरल भूपेश शर्मा ने भी इस परियोजना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। सम्मान और अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बार एसोसिएशन करसोग के अध्यक्ष आर.आर. नेगी, महासचिव सपिंदर सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्णचंद कपूर ने भी अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी पारस डोगरा, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अमन सूद, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, एसडीएम करसोग गौरव महाजन, डीएसपी चांद किशोर सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version