Ashadot

जलालाबाद में मन्नेवाला रोड पर पुलिस एनकाउंटर: पुलिस पर फायरिंग कर आरोपी फरार, इशारे पर नहीं रुका, जवाबी कार्रवाई में घायल – Fazilka News

जलालाबाद में मन्नेवाला रोड पर पुलिस एनकाउंटर:  पुलिस पर फायरिंग कर आरोपी फरार, इशारे पर नहीं रुका, जवाबी कार्रवाई में घायल – Fazilka News
Spread the love share


जलालाबाद में पुलिस एनकाउंटर के बाद जमीन पर पड़ी पिस्टल।

फाजिल्का जिले के जलालाबाद के मन्नेवाला रोड पर पुलिस ने एनकाउंटर किया है l बताया जा रहा है कि लड़ाई झगड़े के मामले में आरोपी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो आरोपी द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी गई l जिसमें पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग के दौरान एक गोल

मारने की नीयत से फायरिंग

डीएसपी जतिंदर सिंह गिल ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली थी कि जलालाबाद की लल्ला बस्ती में किसी शख्स द्वारा अग्रवाल कालोनी के रहने वाले बिंदर सिंह पुत्र मंगत सिंह को मारने की नीयत से उस पर फायरिंग की गई है। जिसमें पुलिस को पता चला कि आरोपी बलविंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह बादल के उताड़ का रहने वाला है l फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया l

फायरिंग के बाद जांच करती पुलिस।

पुलिस ने रूकने का किया था इशारा

जलालाबाद पुलिस द्वारा सीआईए स्टाफ फाजिल्का पुलिस की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही थी कि पुलिस को सूचना मिली कि मन्नेवाला रोड की तरफ उक्त आरोपी मौजूद है l जिसका पुलिस ने पीछा किया, तो आरोपी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो आरोपी ने पुलिस पर सीधी फायरिंग कर दी l जिस पर पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान गोली आरोपी के घुटने में लगी और वह गिर गया, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया है l

झगड़े और एनडीपीएस के मुकदमे दर्ज

डीएसपी का कहना है कि पकड़े गए आरोपी पर पहले भी लड़ाई झगड़े और एनडीपीएस के मुकदमे दर्ज है l आज उसका झगड़ा किस वजह से हुआ था, यह अभी जांच की जा रही है l पुलिस का कहना है कि आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और आगे की जांच की जा रही है l जिसमें आरोपी से पूछताछ की जाएगी l



Source link


Spread the love share
Exit mobile version