नूंह में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर: 3 एकड़ भूमि में बनी औद्योगिक शीड,दुकानें, डीपीसी, मिट्टी की सड़क,नेटवर्क रास्ते को किया ध्वस्त – Nuh News

Spread the love share


नूंह में अवैध कॉलोनियों को तोड़ता बुलडोजर

हरियाणा के नूंह जिले में एक तरफ जहां भूमाफिया सक्रिय होकर कृषि योग्य भूमि पर बेखौफ होकर अवैध कॉलोनियों विकसित करने में लगे हुए हैं तो वहीं डीटीपी विभाग भी ऐसे डीलरों पर पैनी नजर रखने के साथ ही कृषि योग्य भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को जमीदोज करने में

3 एकड़ भूमि में हो रहे निर्माण कार्य को तोड़ा

इस दौरान डीटीपी विभाग की टीम के साथ भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। बिनेश कुमार ने बताया कि भूमाफियाओं ने तावडू क्षेत्र की 3 अनधिकृत कॉलोनियों में अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया हुआ था। जिसकी शिकायत विभाग को मिली। शिकायत के आधार पर टीम द्वारा करीब 3 एकड़ भूमि में बनी औद्योगिक शीड,दुकान, डीपीसी, मिट्टी की सड़क,नेटवर्क रास्ते सहित अन्य संरचनाओं को तोड़ा गया है।

नूंह में अवैध कॉलोनियों को तोड़ता बुलडोजर

अधिकारी ने कहा आगे निर्माण कार्य हुआ तो होगा केस दर्ज

बिनेश कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा ऐसे लोगों को आगे से निर्माण कार्य नहीं करने के लिए भी कहा गया है। अगर फिर से निर्माण कार्य किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। जिला नगर योजनाकार अधिकारी बिनेश कुमार ने बताया कि लोगों को काफी समझाने के बाद भी कुछ लोग भूमाफ़ियाओं ​​​​​​ के झांसे में आकर अनधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट खरीदकर अपनी जमा पूंजी को बर्बाद कर रहे। लोगों को ऐसे भूमाफ़ियाओं से बचना चाहिए।



Source link


Spread the love share