Ashadot

न्यायिक कर्मचारियों की हड़ताल टली: हाईकोर्ट के आदेश पर मार्च तक स्थगित, मांगें पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी – Motihari (East Champaran) News

न्यायिक कर्मचारियों की हड़ताल टली:  हाईकोर्ट के आदेश पर मार्च तक स्थगित, मांगें पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी – Motihari (East Champaran) News
Spread the love share



बिहार राज्य सिविल न्यायालय कर्मचारी संघ ने अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को मार्च के पहले सप्ताह तक स्थगित कर दिया है। गुरुवार से शुरू हुए धरना-प्रदर्शन के बाद पटना हाईकोर्ट ने पत्र जारी कर कर्मचारियों की मांगों को पूरा क

.

संघ के सचिव राज प्रकाश ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में वेतन सुधार, भत्तों में बढ़ोतरी, कार्यस्थल की बेहतर सुविधाएं और सेवा शर्तों में संशोधन शामिल हैं। यह आंदोलन राज्य भर के सिविल न्यायालयों के कर्मचारियों के समर्थन में किया गया था।

हाईकोर्ट से मिले आश्वासन के बाद संघ ने हड़ताल स्थगित कर दी है, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी है। राज प्रकाश ने कहा, “अगर मार्च तक हमारी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो हम फिर से हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।” फिलहाल न्यायालय कर्मचारी हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आश्वासन पर अमल की प्रतीक्षा कर रहे हैं।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version