Ashadot

पठानकोट में चोरी के 2 मोटरसाइकिल बरामद: एक गिरफ्तार, 2 फरार, फरीदकोट निवासी की शिकायत पर शाहपुरकंडी थाना में मामला दर्ज – Pathankot News

पठानकोट में चोरी के 2 मोटरसाइकिल बरामद:  एक गिरफ्तार, 2 फरार, फरीदकोट निवासी की शिकायत पर शाहपुरकंडी थाना में मामला दर्ज – Pathankot News
Spread the love share




पठानकोट पुलिस ने चोरी की 2 मोटरसाइकिलों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि, 2 आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार शाहपुरकंडी थाने में दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक फरीदकोट के गांव कावलवाला के रहने वाले मनदीप सिंह ने पुलिस के पास आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इस दौरान रमेश कुमार उर्फ भोलू निवासी झिकली जैनी को पुलिस ने काबू किया।
आरोपी के कब्जे से 2 मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसके कब्जे से पुलिस टीम ने चोरी के 2 मोटरसाइकिल बरामद किए। पुलिस अब इस मामले में आगे की तफ्तीश कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन आरोपियों के किसी बड़े गिरोह के साथ तो संबंध नहीं हैं। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर हरमन सिंह और गोरा सिंह (दोनों निवासी बड़ोई निचली) को भी मामले में नामजद किया है। फरार आरोपियों के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
पुलिस ने मनदीप सिंह के बयानों के आधार पर रमेश कुमार उर्फ भोलू, हरमन सिंह और गोरा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल 2 आरोपी (हरमन और गोरा) फरार बताए जा रहे हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है ताकि मामले की गहन जांच की जा सके।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version