Ashadot

मदार-रोहतक ट्रेन की अवधी 30 जून तक बढ़ी: हिसार-वलसाड स्पेशल भी जुलाई तक बढ़ाई गई, नारनौल के लोगों को होगा फायदा – Narnaul News

मदार-रोहतक ट्रेन की अवधी 30 जून तक बढ़ी:  हिसार-वलसाड स्पेशल भी जुलाई तक बढ़ाई गई, नारनौल के लोगों को होगा फायदा – Narnaul News
Spread the love share




उत्तर पश्चिम रेलवे ने जहां ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई है, वहीं दिल्ली-अंबाला रेलखंड पर चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ रेल सेवाएं देरी से संचालित होंगी। इसका असर नारनौल क्षेत्र के यात्रियों पर भी पड़ेगा। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के दिल्ली-अंबाला रेलखंड पर शाहाबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशनों पर नए इंटरलॉकिंग पैनल व अन्य तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा। देरी से चंडीगढ़-ब्रांदा ट्रेन ब्लॉक के कारण गाड़ी संख्या 22452 चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 31 मई और 3 जून 2026 को चंडीगढ़ से अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा 30 मिनट की देरी से रवाना होगी। इस ट्रेन का नारनौल स्टेशन पर नियमित ठहराव होता है, इसलिए जिले के यात्रियों को भी देरी का सामना करना पड़ सकता है। मदार-रोहतक 30 जून तक बढ़ी वहीं दूसरी ओर रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 09639/09640 मदार-रोहतक-मदार प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इस ट्रेन का निजामपुर, नारनौल और अटेली स्टेशनों पर नियमित ठहराव है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। हिसार-वलसाड भी बढ़ी इसके अलावा गाड़ी संख्या 04727/04728 हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि भी बढ़ाकर जुलाई तक कर दी गई है। इस ट्रेन का भी नारनौल स्टेशन पर ठहराव होता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया गया है, ताकि यात्रियों को सीट उपलब्ध हो सके और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version