Ashadot

मिठाई दुकान समेत चार झोपड़ी में लगी आग: भागलपुर के पॉश इलाके की घटना, फर्नीचर सहित घर का सामान जला – Bhagalpur News

मिठाई दुकान समेत चार झोपड़ी में लगी आग:  भागलपुर के पॉश इलाके की घटना, फर्नीचर सहित घर का सामान जला – Bhagalpur News
Spread the love share




भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित ज़वारीपुर इलाके में गुरुवार की रात आग लग गई। इस घटना में एक मिष्ठान दुकान सहित कुल चार झोपड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर रात अचानक एक झोपड़ी से आग की लपटें उठनी शुरू हुईं, कहा जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने सिगरेट पीकर फेंका था। जिसने कुछ ही देर में पास की अन्य झोपड़ियों और मिष्ठान दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण वे सफल नहीं हो सके। ग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की तीन बड़ी गाड़ियां और एक छोटी गाड़ी आग पर काबू पाने में जुट गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा रहा हे। इस हादसे में मिष्ठान दुकान में रखी मिठाइयां, कच्चा माल, फर्नीचर और झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पीड़ितों को हर संभव सहायता देने की बात कही जा रही है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version