मोहाली के एक प्राइवेट स्कूल में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान कई बच्चे घायल हो गए। स्कूल मैनेजमेंट ने बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया है। वहीं, कुछ पेरेंट स स्कूल पहुंच गए है। उनका कहना है कि फीस के लिए स्कूल मैनेजमेंट सूचना तुरंत देती है। लेकिन घटना के बाद कोई सूचना नहीं दी है। घटना फेज- सात स्थित प्रावइेट स्कूल की है। स्कूल के बच्चे ग्राउंड में खे लरहे थे। तभी अचानक वहां पर मधुमक्खियां पहुंच गई है। हमले से करीब 40 बच्चे घायल हो गए। बच्चों को तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो वे भी अस्पताल पहुंच गए, जहां स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ उनका गुस्सा देखने को मिला। परिजनों का कहना था कि उन्हें स्कूल की तरफ से कोई फोन नहीं किया गया। उन्हें तो किसी जानकार से पता चला कि उनके बच्चों को मधुमक्खियों ने काट लिया है और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेरेंटस के ग्रुप में मैसेज तक नहीं डाला गुस्साए परिजनों ने कहा कि अगर एक दिन भी फीस लेट हो जाए तो स्कूल तुरंत फोन कर देता है और बच्चे को क्लास में बैठने तक नहीं दिया जाता, लेकिन इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद उन्हें जानकारी देना जरूरी नहीं समझा गया। स्कूल पेरेंटस ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने बातया कि इस दौरान बच्चे दर्द से कहरा रहे थे। लेकिन उन्हें बस में नहीं चढ़ने दिया। पेरेंटस के ग्रुप में मैसेज तक नहीं डाला। मेरा बेटा सेंटसिव हे। पेरेंटस का कहना है कि 40 बच्चे घायल हो गए है।
Source link
मोहाली के स्कूल में मधुमक्खियों का बच्चों पर हमला: 40 बच्चे अस्पताल में भर्ती, पेरेंटस का हंगामा; ग्राउंड में खेलते समय हुई घटना – Chandigarh News