फिरोज अली | संभल5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संभल में राज्य निगरानी समिति की सदस्य राधा वाल्मीकि ने शुक्रवार को संभल का दौरा किया। उन्होंने मलीन बस्तियों का निरीक्षण कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण में कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलने की पुष्टि हुई।
वाल्मीकि ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्गों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय से पहुंचाया जाए। राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

दौरे के दौरान जन क्रांति संगठन ने एक ज्ञापन सौंपा। इसमें वाल्मीकि समाज को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और आवास में आ रही समस्याओं का जिक्र किया गया। संगठन ने बताया कि समाज के लोग अभी भी कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।
राधा वाल्मीकि ने इन मुद्दों को उच्च स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने समाज के लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी जिले में चल रही योजनाओं की प्रगति से उन्हें अवगत कराया।