Ashadot

रेलवे की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का रायपुर में होगा आयोजन: 12 जोन के शीर्ष तीरंदाज हिस्सा लेने पहुंचेंगे राजधानी, 30 अक्टूबर से कॉम्पिटिशन – Raipur News

रेलवे की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का रायपुर में होगा आयोजन:  12 जोन के शीर्ष तीरंदाज हिस्सा लेने पहुंचेंगे राजधानी, 30 अक्टूबर से कॉम्पिटिशन – Raipur News
Spread the love share


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर राष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ (SECRSA) की ओर से आयोजित 15वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी प्रतियोगिता (पुरुष-महिला वर्ग) का भव्य आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक

.

इस प्रतिष्ठित अंतर-रेलवे टूर्नामेंट में देशभर के 12 रेलवे जोन की टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें भारतीय रेलवे के शीर्ष रिकर्व एवं कंपाउंड तीरंदाजी वर्ग के तीरंदाज अपने निशाने साधते नजर आएंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

15वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित सेकरसा स्टेडियम में होगा।

तीरंदाजी खेल को मिलेगा बढ़ावा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ के वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल गर्ग ने बताया कि यह आयोजन न केवल तीरंदाजी खेल को बढ़ावा देगा, बल्कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजों से सीखने का अवसर भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि “यह प्रतियोगिता रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में तीरंदाजी के प्रति नई ऊर्जा और रुचि जगाने का कार्य करेगी।”

15वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित सेकरसा स्टेडियम में होगा।

15वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित सेकरसा स्टेडियम में होगा।

सुरक्षा, चिकित्सा, आवास और खानपान की होगी व्यवस्था

आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए सुरक्षा, चिकित्सा, आवास और खानपान की समुचित व्यवस्था की गई है। खेल संघ ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्टेडियम पहुंचकर भारतीय तीरंदाजों का उत्साहवर्धन करें। इस प्रतियोगिता से रायपुर एक बार फिर राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी पहचान मजबूत करेगा और तीरंदाजी जैसे पारंपरिक खेल को नई ऊंचाई देगा।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version