लातेहार में सड़क हादसा, पिकअप चालक की मौत: नामुदाग के पास पेड़ से टकराया आलू-प्याज लदा वाहन, केबिन में फंसा ड्राइवर – latehar News

Spread the love share




लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत नामुदाग के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बीजुपड़ा निवासी अनिल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अनिल सिंह अपने पिकअप वाहन (संख्या JH 01EW 0774) पर आलू-प्याज लादकर जा रहे थे। इसी दौरान नामुदाग के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अनिल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन के अंदर फंस गए थे। स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें वाहन से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।



Source link


Spread the love share