Ashadot

हिमाचल केसरी बने पंजाब के पहलवान गगन: सुंदरनगर का राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला शोभायात्रा के साथ संपन्न, सीएम के प्रमुख सचिव पहुंचे – Mandi (Himachal Pradesh) News

हिमाचल केसरी बने पंजाब के पहलवान गगन:  सुंदरनगर का राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला शोभायात्रा के साथ संपन्न, सीएम के प्रमुख सचिव पहुंचे – Mandi (Himachal Pradesh) News
Spread the love share




मंडी जिले में सुंदरनगर का सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला शनिवार को परम्परागत शोभायात्रा के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर पंजाब के गगन ने हिमाचल केसरी का खिताब अपने नाम किया। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल ने समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 22 मार्च से आरंभ हुए इस मेले के समापन अवसर पर गोकुल बुटेल की अगुवाई में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सुंदरनगर से नागौण स्टेडियम तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। उन्होंने नागौण स्टेडियम में आयोजित कुश्ती दंगल के समापन कार्यक्रम में भी भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया। सीएम के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, सहयोगियों और उपस्थित जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला न केवल हिमाचल, बल्कि पूरे उत्तर भारत का एक प्राचीन और ऐतिहासिक मेला है, जो परंपरागत रूप से उत्साह के साथ मनाया जाता रहा है। उत्तरी भारत का प्रमुख मेला है नलवाड़ मेला : गोकुल यह मेला हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक होने के साथ-साथ उत्तरी भारत के प्रमुख मेलों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने यह भी बताया कि नलवाड़ मेला प्राचीन समय से ही पशुओं के क्रय-विक्रय के लिए प्रसिद्ध रहा है। उन्होंने कुश्ती प्रतियोगिता में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी को सराहा और कहा कि यह नई पीढ़ी द्वारा प्राचीन परंपराओं को आगे बढ़ाने और खेलों के प्रति उनकी जागरूकता का प्रमाण है। युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए बुटेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वरोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। फोरलेन से विकसित होगा पर्यटन फोरलेन मार्ग के विकसित होने से पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रोजगार के लिए खेती-बाड़ी न छोड़ें, बल्कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर कृषि को समृद्ध बनाएं। उन्होंने किसानों को कृषि एवं उद्यान विभाग से जानकारी लेकर उन्नत किस्मों के फलदार पौधों की खेती कर आय बढ़ाने की सलाह भी दी। इस अवसर पर गोकुल बुटेल ने कुश्ती कमेटी द्वारा नागौण स्टेडियम में सीढ़ियां बनाने की मांग को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन भी दिया। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के दौरान आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में पंजाब के गगन ने हिमाचल केसरी का खिताब जीता, जबकि सुंदरनगर के सिद्धार्थ राव उप-विजेता रहे। यहां देखें फोटो…



Source link


Spread the love share
Exit mobile version