{“_id”:”675dbac2ef0ff9f09b08d3ce”,”slug”:”row-erupts-over-bengal-minister-hakim-s-remarks-on-muslim-empowerment-in-bengal-2024-12-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bengal: ‘अल्लाह ने चाहा तो हम बहुमत में होंगे…’, मंत्री फिरहाद हकीम के बयान पर खड़ा हुआ विवाद; भाजपा ने घेरा”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}
फिरहाद हकीम
– फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम के एक बयान पर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, हकीम ने कहा कि मुसलमानों को ऐसी स्थिति में आना चाहिए, जिससे उनकी आवाज खुद ही सुन ली जाए और उनकी न्याय व विकास की मांग पूरी हो जाए। मंत्री ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा, राज्य में हम 33 फीसदी हैं और देशभर में 17 फीसदी हैं। हम संख्या में कम हो सकते हैं। लेकिन अगर अल्लाह ने चाहा तो हम इतने मजबूत हो सकते हैं कि हमें न्याय के लिए मोमबत्तियों के साथ रैलियां नहीं करनी पड़ेंगी। हमारी आवाज खुद ही सुनी जाएगी और हमारी मांगें पूरी होंगी।