Ashadot

फ्रांस में चक्रवात ‘चिडो’ ने मचाई तबाही, लगभग 1000 लोगों की मौत से मचा हड़कंप – India TV Hindi

फ्रांस में चक्रवात ‘चिडो’ ने मचाई तबाही, लगभग 1000 लोगों की मौत से मचा हड़कंप – India TV Hindi
Spread the love share


छवि स्रोत: पीटीआई
फ्रांस में चक्रवात चिडो ने बरपाया कहर

केपटाउन: फ्रांस के मायोट क्षेत्र में चक्रवात ‘चिडो’ ने जमकर तबाही मचाई है। यहां जान गंवाने वाले लोगों की संख्या लगभग 1,000 हो सकती है। सरकार के शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मायोट प्रीफेक्ट फ्रांकोइस-जेवियर बियुविले ने टीवी चैनल मायोट ला1एरे से कहा, “मुझे लगता है कि सैकड़ों लोग मारे गए हैं, शायद संख्या लगभग एक हजार के करीब पहुंच जाए।” उन्होंने बताया कि शनिवार को हिंद महासागर के द्वीपों पर आए भीषण उष्णकटिबंधीय चक्रवात के कारण हुई व्यापक तबाही के बाद अभी सटीक संख्या बता पाना ‘बेहद कठिन’ है।

यूरोपीय संघ का सबसे गरीब क्षेत्र है मायोट

अधिकारियों ने रविवार को पहले मायोट में कम से कम 11 लोगों की मौत की पुष्टि की थी लेकिन कहा था कि यह संख्या बढ़ने की उम्मीद है। अफ्रीका के तट से दूर दक्षिण-पूर्वी हिंद महासागर में स्थित मायोट, फ्रांस का सबसे गरीब द्वीप क्षेत्र और यूरोपीय संघ का सबसे गरीब क्षेत्र है।

220 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति से हवाएं चलीं

फ्रांसीसी मौसम सेवा के अनुसार, चिडो के कारण 220 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति से हवाएं चलीं, जिससे मायोट में कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। अफ्रीका के पूर्वी तट से लगभग 800 किलोमीटर दूर दो मुख्य द्वीपों में फैली मायोट की आबादी 3 लाख से अधिक है। कुछ जगह तो पूरा इलाका ही तबाह हो गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई पेड़ उखड़ गए और नावें पलट गईं या डूब गईं। वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।(भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

Year Ender 2024: मंकीपॉक्‍स से लेकर जीका वायरस तक, साल 2024 में इन बीमारियों फैलाई दहशत

अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही, जम गई हैं सड़कें; सैन फ्रांसिस्को के लिए चेतावनी जारी

नवीनतम विश्व समाचार





Source link


Spread the love share
Exit mobile version