केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चलते चंडीगढ पुलिस ने की एडवाइजरी जारी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बुधवार 24 दिसंबर को पंचकुला दौरे को लेकर चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने शहर में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा के कारण चंडीगढ़ की कुछ प्रमुख सड़कों पर तय समय तक ट्रैफिक रोका या डायवर्ट किया जाएगा।
.
ये रूट रहेगा डायवर्ट
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर 2025 को दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से ट्रिब्यून चौक तक, पूर्व मार्ग पर ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट तक और मध्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से फन रिपब्लिक लाइट प्वाइंट तक (पंचकुला की ओर) यातायात नियंत्रित रहेगा। यह ट्रैफिक रेगुलेशन दोपहर 2:30 बजे से 4:00 बजे तक और शाम 7:00 बजे से 8:30 बजे तक लागू रहेगा।
चंडीगढ़ पुलिस ने की एडवाइजरी जारी।
घर से रूट देखकर निकलें
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले चंडीगढ़ पुलिस द्वारा बताए गए रूट देखकर ही निकलें। यात्रा से पहले और दौरान रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर रखें।
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्थिति के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन में बदलाव भी किया जा सकता है।