आखरी अपडेट:
इस बार ठंड के मौसम में मार्केट में कई नए और आकर्षक डिजाइन वाले हीटर आए हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिंजरा हीटर इस समय सबसे ज्यादा डिमांड में है इसकी खास बात यह है कि अगर इसे 8 से 10 लोगों के बीच भी रख दिया जाए तो यह पूरे माहौल को गर्म कर देता है.
सहरसा. कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर सहरसा सहित पूरे इलाके में जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. सुबह से लेकर रात तक ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है. ठंड का असर इतना तेज है कि लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं, ऐसे में खुद को ठंड से बचाने और घरों को गर्म रखने के लिए लोग हीटर की खरीदारी में जुट गए हैं.
सहरसा के बाजारों में इन दिनों हीटर की जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है, खासकर सहरसा के गांधी पथ स्थित इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है यहां अलग-अलग कंपनियों और डिजाइन के हीटर उपलब्ध है, जिनकी कीमत 500 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक है लेकिन इन सभी के बीच एक खास हीटर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसे लोग पिंजरा वाला हीटर के नाम से पहचान रहे हैं.
यह पिंजरा हीटर देखने में बिल्कुल एक पिंजरे जैसा लगता है, लेकिन इसकी खासियत इसकी बेहतरीन क्वालिटी और तेज गर्मी देने की क्षमता है. दुकानदारों के अनुसार यह हीटर चंद मिनटों में पूरे कमरे को गर्म कर देता है इसकी डिजाइन न केवल आकर्षक है, बल्कि यह हल्का और पोर्टेबल भी है, जिसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है.
ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक
इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक मो. आसिफ ने बताया कि इस बार ठंड के मौसम में मार्केट में कई नए और आकर्षक डिजाइन वाले हीटर आए हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिंजरा हीटर इस समय सबसे ज्यादा डिमांड में है इसकी खास बात यह है कि अगर इसे 8 से 10 लोगों के बीच भी रख दिया जाए तो यह पूरे माहौल को गर्म कर देता है. मो. आसिफ ने आगे बताया कि सहरसा में इस तरह का हीटर पहली बार इतनी ज्यादा मात्रा में बिक रहा है इसकी कीमत भी आम लोगों की पहुंच में है, इसलिए मध्यम वर्गीय परिवार भी इसे आसानी से खरीद पा रहे है. ठंड से राहत पाने के लिए लोग अब पारंपरिक अलाव के बजाय आधुनिक हीटरों को ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक मान रहे हैं. पिंजरा हीटर बिजली की खपत भी कम करता है और कम समय में बेहतर गर्मी देता है यही वजह है कि लोग इसे अपने घर दुकान और ऑफिस के लिए खरीद रहे हैं.
कुल मिलाकर कड़ाके की ठंड के बीच सहरसा का इलेक्ट्रॉनिक बाजार रौनक से भरा हुआ है और पिंजरा हीटर इस ठंड में लोगों के लिए राहत का सबसे बड़ा साधन बनकर उभरा है आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना को देखते हुए हीटर की मांग और तेज होने की उम्मीद है.
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव। 2023 से नेटवर्क 18 के साथ जुड़े हुए मुझे ढाई साल हो गए हैं। वर्तमान में नेटवर्क 18 में वरिष्ठ कंटेंट एडिटर के रूप में काम कर रहा हूं। यहां, मैं कवर हूं…और पढ़ें