अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Spread the love share


अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम , अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में म

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

फोटो-13- मृतक का फाइल फोटो

जमुई। निज संवाददाता

जमुई शहर स्थित डीएम आवास के समीप बुधवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के काला गांव निवासी स्व. मानिक यादव का 48 वर्षीय पुत्र नंदलाल यादव है। बताया जाता है कि नंदलाल डायलिसिस कराने बाइक पर सवार होकर सदर अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान डीएम आवास के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में ठोकर मार दिया जिससे वे बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि वाहन घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। नंदलाल की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया है। परिजन का रो-रोकर बुुुरा हाल था। बताया जाता है कि मृतक नंदलाल को दो पुत्र हैं।

सड़क दुर्घटना में मोटर साईिकल सवार हुआ घायल

ईलाज हेतु सदर रेफर

फोटो-2- घायल युवक

गिद्धौर। निज संवाददाता

गिद्धौर रतनपुर बाइपास सड़क मार्ग पर गेनाडीह मोड़ के निकट एक ही बाइक पर सवार हो दो युवक लक्ष्मीपुर के मटिया बाजार अंतर्गत मोहनपुर गांव जा रहा था कि इसी दौरान युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अमित कुमार पिता नागेश्वर ठाकुर एवं अनीश कुमार पिता अशोक ठाकुर अपने बाइक से मटिया कि ओर जा ही रहा था कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के गेनाडीह मोड़ के समीप टोटो वाहन द्वारा उसे जोरदार टक्कर मार दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं टोटो वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। इधर घटना की सूचना आसपास के ग्रामीणों को लगते ही उक्त घायलों को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर ईलाज हेतु लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक द्वारा घायल दोनों युवक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया

। जहां उसका सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी गिद्धौर पुलिस को मिलते ही मामले की छानबीन की जा रही है।

पीपीवाई कॉलेज में पार्ट टू की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में जारी

पीपीवाई कॉलेज में 13 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

फोटो-14- पीपीवाई कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी

चकाई,निज प्रतिनिधि।

मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर द्वारा आयोजित स्नातक पार्ट टू की परीक्षा पीपीवाई कालेज में बनाये गए परीक्षा केंद्र पर लगातार शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। बुधवार को आयोजित परीक्षा में कुल 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पीपीवाई कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ रविशंकर यादव ने बताया कि लगातार शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त परीक्षा लिया जा रहा है। बुधवार को पहली पाली में फिजिक्स तथा दूसरी पाली में सोशोलोजी सब्सिडियरी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें पहली पाली में 46 परीक्षार्थी में 42 परीक्षार्थी तथा दूसरी पाली में 124 परीक्षार्थी में 115 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन में परीक्षा नियंत्रक चंद्रशेखर पंडित, प्रो. संगीता कुमारी, प्रो. विजय कुमार सिन्हा, प्रो. विजय कुमार,प्रो. कृष्ण कुमार वर्मा, प्रो. रामनारायण यादव, शरदेंदु शेखर,प्रो.भूदेव राय, कालेजकर्मी राजीव कुमार, रमेश कुमार, नरेश हेम्ब्रम, रघुवंश राय सहित अन्य कर्मी तत्परता से लगे हैं।

पर्यटन और स्थानीय संपर्क बढ़ाने के लिए सिमुलतला स्टेशन का किया जा रहा है आधुनिकीकरण

अब स्टेशन के दोनों ओर से होगी प्रवेश की सुविधा

स्टेशन पर चौड़े ओवरब्रिज के अलावा दो लिफ्ट और दो एस्केलेटर की सुविधा बड़े स्टेशन पर होने का कराएंगे एहसास

पीएम की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुआ है चयन

झाझा,निज संवाददाता

प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सिमुलतला स्टेशन का बहुमुखी उन्नयन व आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यात्री सुविधा और समग्र सेवाओं को बढ़ाना है। सब कुछ योजनागत ढ़ंग से हुआ तो फिर आप निश्चय ही किसी बड़े या कहें कि महानगरीय स्टेशन पर होने का सुखद एहसास कर सकेंगे। इस संबंध में बुधवार को आसनसोल के पीआरओ ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि बिहार के जमुई जिले में जसीडीह-किउल सेक्शन पर स्थित सिमुलतला रेलवे स्टेशन आसपास के गांवों के लिए एक महत्त्वपूर्ण संपर्क के रूप में कार्य करता है। अपने शांत व हिल स्टेशन वाले वातावरण के लिए जाना जाने वाला यह स्टेशन हरी-भरी हरियाली और औपनिवेशिक युग के बंगलों से घिरा हुआ है,जो शांतिपूर्ण विश्राम की तलाश करने वाले पर्यटकों को आकर्षित करता है। उक्त क्षेत्र के आसपास का क्षेत्र कृषि पर बहुत अधिक निर्भर है,उक्त स्टेशन स्थानीय लोगों को देवघर और जमुई जैसे आस-पास के शहरों के बाजारों से जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सिमुलतला अपने शैक्षणिक संस्थानों और धार्मिक स्थलों की निकटता के लिए भी प्रसिद्ध है।

आधुनिक लुक देने को कराए जा रहे हैं ये प्रमुख कार्य:

प्रमुख सुधारों में दक्षिणी ओर एक नए स्टेशन भवन का निर्माण शामिल है जो यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा। तो,एक नया फुट ओवरब्रिज बेहतर प्लेटफ़ॉर्म कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा। इसके अलावा दो लिफ्ट और दो एस्केलेटर यात्रियों, विशेष रूप से बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए आवागमन को आसान बनाएंगे। जबकि स्टेशन के दोनों ओर के सर्कुलेटिंग एरिया को ट्रैफि़क प्रवाह और सौंदर्यीकरण में सुधार के नजरिए से नया रूप दिया जा रहा है। दोनों तरफ़ उद्यानों का निर्माण और बेहतर दृश्यता और संरक्षा के लिए नई हाईमास्ट लाइटिंग की स्थापना द्वारा इसे पूरक बनाया जाएगा। आधुनिक प्रकाश व्यवस्था के साथ इसके अग्र भाग और ऊंचाई को उन्नत किया जाएगा। जिससे एक जीवंत और अच्छी तरह से प्रकाशित वातावरण सुनिश्चित होगा।

सुविधा के मामले में और भी होना है बहुत कुछ:

रेल प्रशासन के अनुसार आंतरिक सुधार सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में उच्च श्रेणी के प्रतीक्षालय,प्रतीक्षा कक्ष और टिकट काउंटर सहित प्रतीक्षा कक्षों के नवीनीकरण के कार्य भी पाइपलाइन में हैं। उच्च गुणवत्ता वाले टिकाऊ फर्नीचर का प्रावधान यात्रियों के आराम को और बढ़ाएगा। पहुंच और नेविगेशन में सुधार के लिए पूरे स्टेशन पर नए मानक साइनेज लगाए जाएंगे। यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक और सुखद अनुभव सुनिश्चित करने के लिए शीतल पेयजल सुविधाएं,स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनें और एक विस्तारित पार्किंग क्षेत्र बनाया जाएगा।

स्टेशन के दोनों ओर होंगे प्रवेश द्वार:

इतना ही नहीं,स्टेशन के दोनों ओर के मुसाफिरों की सुगमता व सहूलियत को ले दक्षिण की ओर एक नया प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। जबकि उत्तर की ओर के प्रवेश द्वार को बेहतर पहुंच हेतु पुनर्विकसित किया जाएगा। पीआरओ ने बताया कि सर्कुलेटिंग एरिया का काम पूरा हो चुका है जिससे कारों के लिए बेहतर पार्किंग स्थान उपलब्ध हो रहा है। बताया कि उक्त परिवर्तनों के साथ सिमुलतला स्टेशन एक अधिक आधुनिक और कार्यात्मक पारगमन केंद्र प्रदान करेगा।

बढ़ेंगी सुविधाएं व आकर्षण,तो बढ़ेगा पर्यटन:

रेलवे के अनुसार आधुनिकीकरण की उक्त पहल यात्री अनुभव और परिचालन दक्षता में सुधार के लिए भारतीय रेलवे की व्यापक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। उक्त कार्य पूरा होने पर सिमुलतला स्टेशन एक अधिक सुलभ,आरामदायक और सौंदर्य की दृष्टि से आकर्षक यात्रा अनुभव प्रदान करेगा,जो इस क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान देगा। पुनर्विकास से स्थानीय पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे अधिक आगंतुक आकर्षित होंगे और आसपास के समुदायों की पारगमन आवश्यकताओं का समर्थन होगा।



Source link


Spread the love share