अरवल में नहर में डूबने से युवक की मौत: शौच के लिए जाते समय पैर फिसलने से नहर में गिरा, ग्रामीणों ने सुरक्षा रेलिंग की मांग की – Arwal News

Spread the love share



घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़।

अरवल के कलेर थाना क्षेत्र के पुराकोठी गांव में सोमवार को एक दुखद घटना सामने आई। गांव निवासी एकम राम के पुत्र गणेश राम की नहर में डूबने से मौत हो गई।

मृतक के परिजन ने बताया गणेश राम सुबह शौच के लिए नहर किनारे गए थे। जाते समय उनका पैर फिसल गया और वे नहर में गिर गए। लगातार बारिश होने के कारण नहर में पानी भरा हुआ है गहरे पानी में गिरने के कारण वे बाहर नहीं निकल पाए।

जब कुछ राहगीरों ने उन्हें डूबते देखा उन्होंने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को मृतक के डूबने की बात बताई। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मृतक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक नानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची कलेर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेजा। थाना अध्यक्ष अनवर अली ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि नहर के किनारे सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इस कारण ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से नहर किनारे सुरक्षा रेलिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।



Source link


Spread the love share