गांधी मैदान में रावण वध के दौरान पुख्ता व्यवस्था रहेगी। डीएम डॉ. त्यागराजन और एसएसपी आशीष भारती ने तैयारियों का निरीक्षण किया। रावण दहन के बाद घर लौटने में रोशनी की समस्या न हो, इसके लिए निर्देश दिए…
गांधी मैदान में रावण वध के दौरान रहेगी पुख्ता व्यवस्था डीएम और एसएसपी ने गांधी मैदान का किया निरीक्षण
रावण वध के दौरान गांधी मैदान में जुटती है भीड़
गया। प्रधान संवाददाता
गांधी मैदान में रावण वध के दौरान पुख्ता व्यवस्था रहेगी। गुरुवार को डीएम डॉ. त्यागराजन और एसएसपी आशीष भारती ने तैयारी का जाजया लिया। अधिकारियों की ब्रीफिंग की। निर्देश दिया गया कि रावण दहन के बाद घर वापसी में रोशनी की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। 4.30 से पांच के बीच रावण दहन कार्यक्रम शुरु कर दें। पुख्ता बैरिकेडिंग का इंतजाम रखें। सभी प्रवेश व निकास द्वार पर प्रशासनिक व्यवस्था सही रहनी चाहिए। रावण वध के बाद तुरंत ही मैदान से निकलने की होड़ रहती है। इसपर विशेष ध्यान रखना होगा। निर्देश दिया गया कि गांधी मैदान में फायर सेफ्टी की पूरी व्यवस्था रखें। एसएसपी ने कहा कि रोड के किनारे किसी भी हाल में ठेला नहीं लगे इसे सुनिश्चित करावें। कंट्रोल रूम, पर्याप्त सीसीटीवी, पर्याप्त संख्या में ड्रोन की व्यवस्था होनी चाहिए। पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि अपने निर्धारित समय पर गांधी मैदान हर हाल में पहुंच जाएं। अंतिम व्यक्ति के निकलने तक अपना काम करें।