चोरी कर बिजली जला रहे पांच उपभोक्ताओं पर केस दर्ज

Spread the love share


कुर्साकांटा में विद्युत ऊर्जा चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सहायक अभियंता फारबिसगंज के नेतृत्व में छापेमारी में पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बकाया राशि जमा न…

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानअररियाबुध, 23 अक्टूबर 2024 07:12 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में विद्युत ऊर्जा चोरी कर जलाने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद उपभोक्ता चोरी कर बिजली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस क्रम में सहायक विद्युत अभियंता फारबिसगंज कोमल कुमारी व कनीय अभियंता अरविन्द्र कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल ने सोनामणी गोदाम थाना क्षेत्र के डुमरिया पंचायत के रजोला गांव में छापेमारी कर चोरी कर बिजली जला रहे पांच उपभोक्ताओं के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। कनीय अभियंता ने बताया कि बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया था। इसके बावजूद भी इनलोगों के द्वारा अवैध कनेक्शन कर बिजली जलाया जा रहा था। इससे नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को लिमिटेड को नुकसान हुआ है।



Source link


Spread the love share