जमुई में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन: 1800 पदों ली जाएगी बहाली, 20 कंपनियां ले रही भाग – Jamui News

Spread the love share



जमुई शहर के श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में 10 दिसंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में कई कंपनियां हिस्सा ले रही है। युवक उनकी योग्यता के अनुसार सैलरी दी जाएगी। इस रोजगार मेले में 1800 युवाओं को नौकरी प्रदान की जाएगी।

.

दरअसल,श्रम संसाधन विभाग और जिला नियोजनालय के तत्वाधान में 10 दिसंबर को एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा। शहर के श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम परिसर में या मेला आयोजन किया जाएगा।

20 कंपनियों लेगी भाग

जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने बताया कि इस आयोजन में लगभग 20 प्रतिष्ठित कंपनियों भाग लेगी और 1800 युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल नौकरी के इच्छुक युवाओं को अवसर देगा,बल्कि उन्हें करियर मार्गदर्शन भी प्रदान करेगा। इस रोजगार मेले में महिला और दिव्यांग जनों को खास तबज्जो दिया जाएगा।

जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने बताया कि नियोजन मेले में भाग लेने वाले प्रमुख कंपनियों में शानवी ग्रीनटेक प्राइवेट लिमिटेड,हिप हॉप मीडिया हाउस प्राइवेट लिमिटेड,एमआरएफ प्राइवेट लिमिटेड और स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड शामिल है।

सरकारी योजना की जानकारी दी जाएगी

इसके अतिरिक्त श्रम संसाधन विभाग उद्योग विभाग, डीआरसीसी, जीविका और आरसेटी जैसे कंपनी सरकारी विभाग भी अपने स्टॉल लगाएंगे। इन स्टालों के माध्यम से युवाओं को सरकारी योजना की जानकारी दी जाएगी। जिससे वह योजनाओं के बारे में लाभ उठा पाएंगे।

नियोजन सह मार्गदर्शन मेला पूर्णतः निःशुल्क है। एनसीएस पोर्टल पर निबंधन की सुविधा उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार अपना बायोडाटा , योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र की छाया प्रति , पासपोर्ट साइज फोटो, वांछित कागजात साथ लेकर आएंगे।



Source link


Spread the love share