आखरी अपडेट:
Republic Day Patna: गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी पटना पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग चुकी है. 26 जनवरी की पूर्व संध्या से ही शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला. हर ओर तिरंगा वाली लाइटिंग के जरिए सजावट से पटना की खूबसूरती देखते ही बन रही है. ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो पूरी राजधानी गणतंत्र दिवस के जश्न में एक साथ शामिल हो गई हो.
गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी पटना पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा. 26 जनवरी की पूर्व संध्या से ही शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला. हर ओर तिरंगा वाली लाइटिंग के जरिए सजावट से पटना की खूबसूरती देखते ही बन रही है. ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो पूरी राजधानी गणतंत्र दिवस के जश्न में एक साथ शामिल हो गई हो.

गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाके को विशेष रूप से सजाया गया. आकर्षक लाइटिंग से पूरा क्षेत्र बेहद मनमोहक नजर आया. सुबह से शाम तक यहां देशभक्ति का माहौल बना रहेगा. रात के समय लाइटिंग की वजह से यह इलाका और भी ज्यादा खूबसूरत दिखा.

राजधानी की प्रमुख इमारतें तिरंगे के रंगों में जगमगा रही हैं. बिस्कोमान भवन, ज्ञान भवन, बापू सभागार, श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र और उद्योग भवन पर की गई विशेष लाइटिंग लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं. केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से सजी ये इमारतें देशभक्ति की भावना को दिखा रही हैं.
News18 को इस रूप में जोड़ें
Google पर पसंदीदा स्रोत

बिहार विधानसभा का परिसर भी बेहद खूबसूरत और आकर्षक नजर आ रहा है. यहां स्थित तीनों मुख्य भवनों को केसरिया, सफेद और हरे रंग की लाइटिंग से सजाया गया है. इससे पूरा परिसर तिरंगे के रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है. विधानसभा परिसर की इमारतों पर की गई तिरंगे की लाइटिंग न केवल देखने में शानदार लग रही है, बल्कि यह लोकतंत्र की मजबूती और संविधान के प्रति सम्मान का भी संदेश दे रही है.

सचिवालय भवन को भी बेहद शानदार और आकर्षक लुक दिया गया है. तिरंगे की थीम पर की गई विशेष लाइटिंग से पूरा सचिवालय परिसर रोशनी से नहाया हुआ नजर आया. केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी जब इमारत पर पड़ती है तो इसकी भव्यता और भी बढ़ जाती है. इससे सचिवालय भवन रात के समय एक अलग ही खूबसूरती बिखेरता दिखा.

सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइट से लेकर फ्लाईओवर, ओवरब्रिज और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों तक तिरंगे की थीम पर लाइटिंग की गई है. हर सड़क, हर मोड़ और हर चौराहा केसरिया, सफेद और हरे रंग की लाइटों से सजा हुआ नजर आ रहा है. प्रमुख मार्गों पर की गई यह सजावट शहर की सुंदरता को बढ़ा रही है. रात के समय राजधानी पटना की सड़कों पर ऐसा नजारा दिखा कि पूरा शहर 26 जनवरी के उत्सव में डूबा हुआ है. कई लोग इस खूबसूरत माहौल को अपने कैमरे में कैद कर यादगार बनाते दिखे.

बेली रोड की खूबसूरती भी देखते ही बन रही थी. सड़क के एक ओर विश्वेश्वरैया भवन और दूसरी ओर विकास भवन को तिरंगे की थीम पर आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया. दोनों इमारतों पर की गई विशेष लाइटिंग रात के समय बेली रोड को बेहद भव्य और मनमोहक रूप दिखाती है. अटल पथ से होकर गुजरने वाले लोग इस नज़ारे को देखकर अपनी गाड़ियां रोककर तस्वीरें लेते नजर आए. विश्वेश्वरैया भवन और विकास भवन के बीच से गुजरती गाड़ियों की हेडलाइट्स भी इस दृश्य को और खूबसूरत बना रही हैं.