तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत: परिजन बोले-बहन के घर से लौट रहे थे, ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस – Araria News

Spread the love share


मृतक कुमोद कुमार झा की फाइल फोटो।

अररिया फारबिसगंज मार्ग पर एनएच-27 के गोढ़ी चौक कट के पास रविवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान कुर्साकांटा प्रखंड के बखरी वा

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और घायल कुमोद कुमार झा को तुरंत सदर अस्पताल, अररिया पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही यातायात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बहन के घर से लौट रहे थे

परिजनों ने बताया कि कुमोद कुमार झा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वे दुर्गा पूजा की अष्टमी पर अररिया शहर के शिवपुरी स्थित अपनी बहन के घर रुके थे और दिव्या ज्योति जागृति संस्था में भजन-कीर्तन के लिए जाते थे। रविवार को वे अपनी बहन के घर से बखरी स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने एनएच-27 पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण होने वाले हादसों पर चिंता व्यक्त की है।



Source link


Spread the love share