जलजमाव से आने-जाने में परेशानी।
जहानाबाद के शकुराबाद-गुलाबगंज मार्ग पर गुलाबगंज बाजार के पास पिछले कई महीनों से जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़क पर नाली का पानी दूर तक फैला रहता है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
।
इस मार्ग से प्रतिदिन जनप्रतिनिधि और अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन अभी तक इस समस्या पर किसी का ध्यान नहीं गया है। साइकिल और मोटरसाइकिल चालकों को विशेष रूप से परेशानी होती है।
बड़े वाहनों के गुजरने पर गंदे पानी के छींटे राहगीरों के कपड़ों पर पड़ते हैं। स्थानीय निवासी उदय चौधरी, अभिमन्यु कुमार, पूजन कुमार और शैलेंद्र कुमार सहित दर्जनों लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।