नए साल में अबतक इतना बढ़ चुका है सोने और चांदी का दाम, पटना में आज इस रेट पर हो रही है बिक्री

Spread the love share


पटना: पटना के सर्राफा बाजार में नए साल की शुरुआत बड़े उतार-चढ़ाव के साथ हुई. साल 2025 के अंतिम दिनों में जहां सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं, वहीं नए साल के पहले ही दिन इनमें तेज गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, इसके बाद कीमतों में फिर से हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली और अब 5 जनवरी तक बाजार में स्थिरता बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार, 2025 के आखिरी दिनों में पटना में सोना 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2 लाख 44 हजार 500 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही थी. वहीं 1 जनवरी 2026 को इनकी कीमतों में बड़ी गिरावट आई और सोना घटकर 1 लाख 34 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत 2 लाख 30 हजार 500 रुपये प्रति किलो हो गई.

इसके अगले ही दिन यानी 2 जनवरी को बाजार में फिर तेजी लौटी. सोने के दाम में 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी करीब 2,000 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई. इसके बाद से लेकर 5 जनवरी तक सोने और चांदी की कीमतों में किसी तरह का बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. दोनों धातुएं स्थिर दायरे में कारोबार कर रही हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि ग्लोबल हलचल की वजह से आज से कीमतों में बदलाव संभव है.

आज किस रेट में हो रही है बिक्री
आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 1,35,000 रूपये प्रति 10 ग्राम है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 1,39,050 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 1,25,500 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,03,000 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.

चांदी में स्थिरता
पटना के ज्वेलरी बाजार में एक किलो चांदी की बिक्री 2,32,650 रूपये प्रति किलो है. जीएसटी जोड़ने पर इसकी कीमत 2,39,629 रूपये प्रति किलो हो जाती है. इस तरह, एक किलो हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 2,28,000 रूपये प्रति किलो हो रही है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 2,34,840 रूपये हो जाती है.

आभूषणों का एक्सचेंज रेट क्या है?
22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 1,22,500 रूपये है जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 100,000 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 222 रूपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 187 रूपये प्रति ग्राम है.



Source link


Spread the love share