नौबतपुर में होलिका दहन पर 2 लोगों को मारी गोली: दोनों गंभीर हालत में एम्स रेफर, कुछ दिन पहले विवाद में हुई थी मारपीट; 6 खोखा मिले – Patna News

Spread the love share


पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के छोटकी टंगरैला गांव में होलिका दहन की तैयारी के दौरान गोलीबारी हुई है। घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान ललन यादव (40) और प्रेम कुमार (31) के रूप में हुई है।

घटना गुरुवार की शाम की है। ललन यादव और उनके भतीजे प्रेम कुमार गांव के बाहर एक गुमटी के पास बैठे थे। इसी दौरान ऑटो से आए कुछ युवकों ने उन पर गोलियां चला दीं। ललन यादव को बाएं सीने में और प्रेम कुमार को पंजरे में गोली लगी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले ललन यादव के परिवार का गांव के कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इस दौरान मारपीट भी हुई थी। पुलिस इसे आपसी विवाद का मामला मान रही है।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

घायलों को एम्स रेफर किया गया

घायलों को पहले नौबतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को पटना एम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से 6 खोखे बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

नौबतपुर थाना प्रभारी रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि पुलिस मौके से गोली के 6 खोखे बरामद किए हैं।



Source link


Spread the love share