पूर्णिया में आचार्य के बंद घर में चोरी: हाजीपुर गया था पूरा परिवार, 4 कमरे का ताला तोड़ 5 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर – Purnia News

Spread the love share



पूर्णिया में बेखौफ चोरों ने आचार्य के बंद घर का ताला तोड़ 5 लाख लाख की भीषण घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर के 4 कमरे का ताला तोड़ अलमीरा में रखा करीब 4 लाख के जेवरात, 15 हजार कैश और तकरीबन 1 लाख के कीमती सामानों की चोरी कर ली।गृहस्वामी बीते 23 फरवर

सोने-चांदी के गहने भी गायब

पीड़ित की पहचान मधुबनी कृष्णापुरी यादव टोला निवासी सुरेन्द्र साह के रूप में हुई है, जो सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य हैं। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित आचार्य ने बताया कि 23 फरवरी को हाजीपुर में रहने वाले रिश्तेदार के घर शादी थी। इसी को लेकर घर पर ताला मार परिवार वालों के साथ हाजीपुर गए थे। 2 मार्च की देर शाम जब वे मधुबनी कृष्णापुरी यादव टोला स्थित घर पहुंचे, तो अंदर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा था। घर के अंदर के कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने चार कमरों का ताला तोड़कर घर में रखे 4 लाख के सोने और चांदी के जेवरात, 15 हजार कैश और तकरीबन 1 लाख के कीमती के बर्तन, एलइडी टीवी, दो गैस सिलेंडर, इनवर्टर और उसकी बैट्री समेत करीब 8 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली।

छानबीन में जुटी पुलिस

वहीं स्थानीय मधुबनी थाना की पुलिस को कॉल कर घर में हुई चोरी की जानकारी दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस कमरे की तफ्तीश कर बाद मामले की छानबीन में जुट गई है।



Source link


Spread the love share