पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती किल्लत, बिहार के सभी बड़े अधिकारियों को जारी हुआ बड़ा अलर्ट

Spread the love share


आखरी अपडेट:

पत्र के माध्यम से सभी डीएम और एसपी को कहा गया कि अपने-अपने जिलों में इस संबंध में सतत निगरानी रखते हुए गैस एजेंसियों विक्रेताओं और पेट्रोल पंपों के आसपास विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु समुचित व्यवस्था करें.

ज़ूम

एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर

पटना: मध्य पूर्व में चल रहे अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण एलपीजी गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में कमी होने की आशंका है. इसके मद्देनजर डीआईजी विशेष ने एक पत्र जारी किया है. जारी किए गए पत्र में गैस और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई कम होने की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरतने को कहा गया है. इसके लिए डीआईजी विशेष शाखा ने सभी प्रमंडल आयुक्त आईजी, डीआईजी, डीएम और एसएसपी/एसपी को अलर्ट किया है और लेटर जारी किया है.

पत्र के जरिए कहा गया कि विश्व में चल रहे युद्ध और तनावपूर्ण स्थिति के कारण अंतराष्ट्रीय स्तर पर गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. राज्य में भी एलपीजी गैस पट्रोल और डीजल की सप्लाई में कमी उत्पन्न हो सकती है. ऐसी संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता.

विभिन्न गैस एजेंसियों, विक्रेताओं और पेट्रोल पंपो पर आम नागरिकों की भीड़ बढ़ने की संभावना जताई गई है. भीड़ होने से अव्यवस्था हो सकती है. कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है. असामाजिक तत्वों द्वारा गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थों की जमाखोरी और कालाबाजारी किए जाने की आशंका है. इन सभी चीजों पर निगरानी रखना है.

पत्र के माध्यम से सभी डीएम और एसपी को कहा गया कि अपने-अपने जिलों में इस संबंध में सतत निगरानी रखते हुए गैस एजेंसियों विक्रेताओं और पेट्रोल पंपों के आसपास विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु समुचित व्यवस्था करें.

जमाखोरी और कालाबजारी करने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखते हुए नियम के दायरे में रहते हुए कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. जिला प्रशासन आपूर्ति विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यकतानुसार जनसमान्य को वस्तुस्थिति से अवगत कराने की व्यवस्था भी करे. किसी भी प्रकार की अफवाह की स्थिति उत्पन्न न हो इसका ध्यान रखें.

आपको बता दें कि बिहार के कई इलाकों में लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है. आरा में तो लोगों ने गैस सिलेंडर न मिलने पर सड़क जाम कर दिया. इसी तरह सोशल मीडिया पर ऐसी बातें भी हो रही हैं कि कुछ जगहों पर पेट्रोल और डीजल मिलने में भी दिक्कत हो रही है.

लेखक के बारे में

ऑथरीमजी

रजनीश सिंह

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link


Spread the love share