केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।
बरौनी रेलवे मैदान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का औपचारिक उद्घाटन रविवार की रात 11 बजे हुआ। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बेगूसराय जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।
।
संयोजक संजय राय उर्फ पप्पू सिंह ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र से किया। कार्यक्रम का संचालन सच्चिदानंद पाठक ने किया। जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व जिला और राज्य को एक विशेष पहचान देता है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिंदू संस्कृति और सभ्यता के पालन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुरलीधर की कथा प्रेम और स्नेह के साथ अनुशासन भी सिखाती है।
कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह और जिलाधिकारी तुषार सिंगला उपस्थित रहे।
मेले में मनोरंजक के लिए विशेष व्यवस्था
मेला प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया कि मेले में मनोरंजन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मौत का कुआं, टावर झूला, ड्रैगन ट्रेन झूला समेत कई आकर्षक झूले लगाए गए हैं। बच्चों के लिए रंग-बिरंगे झूले, वाटर पार्क और मीना बाजार की व्यवस्था है।

मेले में लोगों की भारी भीड़ है।
मेले में लोगों की भारी भीड़
पूरा रेलवे मैदान रोशनी से जगमगा रहा है। नगर परिषद बरौनी के नौ स्थानों को विशेष रूप से सजाया गया है। खराब मौसम के बावजूद मंगलवार को मेले में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे मेले का आनंद ले रहे हैं।
ये लोग उपस्थित रहे
कार्यक्रम में बरौनी रेल डीएसपी सुबोध कुमार, सहायक सुरक्षा आयुक्त केके तिवारी, आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश कुमार, बरौनी रेलवे थानाध्यक्ष और समाजसेवी मोहम्मद लालबाबू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।