मुजफ्फरपुर में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा कुढ़नी गए। जहां 2 रेप पीड़िता के परिवार से मिले। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद और न्याय का आश्वासन दिया। मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम ने कहा 12 घंटे के अंदर आरोपित पर जो भी एक्शन लेने की जरूरत है, प्रशासन ले। सरकार
।
आरोपित मानवता का दुश्मन है। अपराधी की कोई जात नहीं होती है। ऐसे लोगों के साथ किसी की सहानुभूति नहीं रहेगी। अगर किसी की सहानुभूति झलकी, तो सरकार उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। आरोपित के घर को बुलडोजर से ढहाना है, एनकाउंटर या फिर उसके अवैध संपत्ति को जब्त करने की छूट प्रशासन को है। इसकी मॉनिटरिंग मैं खुद कर रहा हूं।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में ही राहुल सहनी की हत्या हुई थी। उस समय तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम थे। राहुल सहनी की हत्या में राजद के तत्कालीन मंत्री इसराइल मंसूरी का नाम आया था। परिजन ने आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसने बचाया। हमने एसएसपी से बोला कि वो फाइल को भी खोजे। मामला 2 साल पुराना है। डिप्टी सीएम ने कहा कि मुंह मत खुलवाएं नेता प्रतिपक्ष और न राजनीति करें।
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डिप्टी सीएम।
लापरवाह पदाधिकारी सेवा के योग्य नहीं रहेंगे
डिप्टी सीएम ने कहा कि लापरवाह पदाधिकारी सेवा के योग्य नहीं रहेंगे। सरकार उस कदम तक जाएगी। पूरी जांच होगी। बच्ची के जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा।
मैं यहां का प्रभारी मंत्री हूं। बैठक में सभी को बुलाता हूं, लेकिन ये लोग मुंह क्यों नहीं खोलते हैं। चुप क्यों रहते हैं। अपनी कमी को छिपाने के लिए बात बनाने वाले लोगों के साथ किसी की सहानुभूति नहीं रहेगी। क्या किसी पदाधिकारी ने कभी कोई आवेदन दिया कि ये कमी है ? इतने बड़े अस्पताल में हम एक बच्ची का इलाज नहीं कर सकते है। यह गैर जिम्मेदाराना बयान है। सरकार इसे स्वीकार नहीं करेगी।

फाइल की जांच करते डिप्टी सीएम।
थानेदार और दो पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया गया है
समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारे साथ सांसद, जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत सभी पदाधिकारी हैं। जगरनाथपुर में रेप आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित परिवार को 4 लाख 12 हजार 5 सौ दिया गया है।
शेष राशि बाद में दी जाएगी। पेंशन और घर की स्वीकृति भी दे दी गई है। दोनों भाइयों का सरकारी विद्यालय में नामांकन करवाया जा रहा है। स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषी को सजा दी जाएगी। कुढ़नी (कफेन) मामले में भी एफआईआर हो गई है। अनुसंधान किया जा रहा है। त्वरित गति से कार्रवाई हो रही है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले थानेदार और दो पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया गया है।