भारत मां के सच्चे सपूत थे डॉ. कलाम : नरेन्द्र यादव

Spread the love share


मधेपुरा में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर टीपी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार विधान सभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में डॉ. भूपेंद्र नारायण…

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानमधेपुरामंगलवार, 15 अक्टूबर 2024 06:59 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

मधेपुरा। मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर टीपी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार विधान सभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारत राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। हमें उनके विचारों एवं कार्यों से प्रेरणा ग्रहण करते हुए देश-समाज के लिए कार्य करने की जरूरत है। आयोजक सह मुख्य वक्ता साहित्यकार डॉ. भूपेंद्र नारायण मधेपुरी ने विस्तार से डॉ. कलाम के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कलाम ने रामेश्वरम् के एक साधारण परिवार से राष्ट्रपति भवन तक की यात्रा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव ने कहा कि आज कलाम सशरीर हमारे बीच भले ही नहीं है, लेकिन उनके विचार एवं कार्य हमेशा हमारे बीच मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुधांशु शेखर ने किया।

कार्यक्रम के अंत में जो करेंगे मधेपुरा को गौरवान्वित डॉ. मधेपुरी करेंगे, उनको सम्मानित योजना के अंतर्गत पिता-पुत्री को सम्मानित किया गया। इनमें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव तथा उनकी सुपुत्री बिहार सरकार में लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर मौसम नारायण के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर डॉ. चंदा कुमारी, नरेश पासवान, कमल दास, ललन राम, रतन सिंह, चंदेश्वरी राम, महेंद्र पटेल, सीताराम पंडित, शिवजी शाह, लाल बहादुर शामिल रहे।



Source link


Spread the love share