मुजफ्फरपुर की मोनिका मनी की राजनीति में एंट्री: 2017 की मिसेज इंडिया रहीं, अब तेजप्रताप की पार्टी में शामिल; बोलीं- यह पुरानी वाली राजद नहीं है – Muzaffarpur News

Spread the love share


बिहार की राजनीति में एक नया चेहरा चर्चा में है। ‘ब्यूटी क्वीन’ के नाम से चर्चित मोनिका मनी ने तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) से राजनीति की शुरूआत की हैं। 2017 की मिसेज इंडिया रहीं, मोनिका ने सोमवार को तेज प्रताप यादव की मौजूदगी में प

.

पार्टी में शामिल होने के बाद से ही मोनिका चर्चा में हैं। जेजेडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पार्टी में शामिल होने की जानकारी साझा की। बताया कि मोनिका मनी लंबे समय से शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रही हैं। अब जानिए कौन है तेजप्रताप के पार्टी की मिस्ट्री वुमेन…

2017 की मिसेज इंडिया रहीं मोनिका ने सोमवार को तेज प्रताप यादव की पार्टी ज्वॉइन की।

2009 में शादी, बच्चे…फिर बनीं मिसेज इंडिया

मुजफ्फरपुर की रहने वाली मोनिका ने बताया कि उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। शादी कम उम्र में ही 2009 में हो गई थी। इसके बाद से वो अपना घर परिवार संभाल रही थी। उनका पैसन था मॉडलिंग में। कई बार सहेलियों ने कहा कि तुम अपने पैसन को परस्यू करो।

इसके बाद 2017 में मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और मिसेज इंडिया बनीं। तीन बच्चों की मां मोनिका एक सफल उद्यमी भी हैं। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ मुजफ्फरपुर में रहती हैं।

दही-चूड़ा भोज से शुरू हुई सियासी चर्चा

मोनिका मनी पहली बार तब चर्चा में आईं जब मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित तेज प्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में वह मंच पर उनके साथ नजर आई थीं। इस कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव, विजय सिन्हा और अशोक चौधरी समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। उसी दौरान उन्होंने संकेत दिया था कि उन्हें JJD से जुड़ने का प्रस्ताव मिला है, जिस पर वह विचार कर रही हैं।

दही चूड़ा भोज में दिखीं, फिर चर्चा में आईं।

दही चूड़ा भोज में दिखीं, फिर चर्चा में आईं।

राजनीतिक एंट्री के लिए JJD ही क्यों?

मोनिका का कहना रहा है कि वह लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हैं और अब उसे बड़े मंच पर आगे बढ़ाना चाहती हैं। हालांकि, पहले उनका जुड़ाव जनता दल यूनाइटेड (JDU) से था। नीतिक कुमार की शराबबंदी को लेकर उन्होंने कई कैंपेन किए है, लेकिन सक्रिय राजनीति में उनकी यह पहली औपचारिक एंट्री है।

जेजेडी ज्वॉइन करने के सवाल पर मोनिका ने बताया कि जेजेडी नई पार्टी है। दही चूड़ा पार्टी में तेजप्रताप जी से मुलाकात के बाद पार्टी का मोटिव पसंद आया। यह पुरानी वाली राजद नहीं है। हमारे नेता उस परिवार से हैं, लेकिन उनका एजेंडा अलग है, वीजन अलग है। इसलिए उन्होंने जेजेडी को चुना।

चुनाव लड़ने के लिए राजनीति में एंट्री?

चुनाव लड़ने के सवाल पर मोनिका ने बताया कि अभी ऐसा कुछ सोचा नहीं है। आने वाले समय में अगर वैसी स्थिति बनी तो वो इस बारे में सोचेगी।

पार्टी विस्तार में जुटे तेज प्रताप

RJD से अलग होने के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी JJD का गठन किया था। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन खास नहीं रहा, लेकिन अब तेज प्रताप पार्टी को मजबूत करने और विस्तार देने में जुटे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मोनिका मनी जैसे नए चेहरों की एंट्री से JJD अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है, खासकर युवाओं और महिला मतदाताओं के बीच।



Source link


Spread the love share