‘मैट्रिक पास भूंजा वाला’, स्वाद ऐसा…खाने के लिए लगती भीड़, कमाई भी तगड़ी

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Matric pass Bhunja wala:अररिया के चांदनी चौक में लालू कुमार पंडित की भूंजा की दुकान पिछले 7 साल से प्रसिद्ध है. वह प्रतिदिन 10-15 किलो भूंजा बेचते हैं, जो स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट होता है.

अररिया: अररिया में जब लोग बाजार में निकलते हैं, तो अक्सर भूंजा की दुकान की तलाश जरूर करते हैं. भूंजा न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है. भूंजा प्रेमी ज्यादातर बिहार और उत्तर प्रदेश में मिलते हैं, लेकिन पूरे देश में भी यह लोकप्रिय है. यदि आप अररिया में हैं, तो अररिया के चांदनी चौक मुख्य बाजार में लालू कुमार पंडित की भूंजा की दुकान पर जरूर जाएं, जो पिछले 7 साल से अपनी स्वादिष्ट और बिना तेल के भूंजा के लिए प्रसिद्ध हो चुकी है.

लालू कुमार बताते हैं कि उन्होंने बिहार बोर्ड से मैट्रिक तक की शिक्षा प्राप्त की है, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा. इस कठिन समय में, उन्होंने कुछ ऐसा करने का विचार किया जिससे बाजार में बिक्री से आमदनी हो सके. गहन सोच-विचार के बाद, उन्होंने भूंजा की दुकान शुरू करने का निर्णय लिया, और 7 साल पहले उन्होंने इस व्यवसाय की शुरुआत की. आज वह चांदनी चौक अररिया मुख्यालय में ‘भूंजा वाले’ के नाम से जाने जाते हैं.

यह भी पढ़ें- अगस्त में लगा दें ये तीन पौधे, 8 साल में तैयार हो जाएगी करोड़ों की संपत्ति, नहीं रहेगा बर्बाद होने का डर

15 किलो से ज्यादा होती है बिक्री
लालू कुमार बताते हैं कि वह भूंजा की सामग्री खुद से तैयार करते हैं और इसे घर पर विशेष तरीके बनाते हैं, जिससे लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. उनके भूंजा में भुना हुआ चूड़ा, चना, बादाम, मूंग, चना दाल, मक्का के चुरा, कच्चा चना, प्याज, मिर्ची और घर में तैयार किए गए मसाले मिलाए जाते हैं. यह भूंजा 20 रुपये प्रति 100 ग्राम की दर से बेचा जाता है, और इसकी खासियत के कारण ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. लालू कुमार पंडित ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि इस दुकान से प्रतिदिन 10-15 किलो से ज्यादा भूंजा बिक्री हो जाता है, जिससे वह एक अच्छी आमदनी कर लेते हैं.

authorimg

मोहम्मद माजिद

पत्रकारिता में 4 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ। 2023 से नेटवर्क 18 से जुड़े 1 वर्ष हो गए हैं। वर्तमान में नेटवर्क 18 में एक वरिष्ठ सामग्री संपादक के रूप में काम कर रहे हैं। यहां, मैं हाइपरलोकल न्यूज एफ को कवर कर रहा हूं …और पढ़ें

पत्रकारिता में 4 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ। 2023 से नेटवर्क 18 से जुड़े 1 वर्ष हो गए हैं। वर्तमान में नेटवर्क 18 में एक वरिष्ठ सामग्री संपादक के रूप में काम कर रहे हैं। यहां, मैं हाइपरलोकल न्यूज एफ को कवर कर रहा हूं … और पढ़ें

घरजीवन शैली

‘मैट्रिक पास भूंजा वाला’, स्वाद ऐसा…खाने के लिए लगती भीड़, कमाई भी तगड़ी



Source link


Spread the love share