वन विभाग ने फिर शुरू किया पौधरोपण (पैनल)

Spread the love share


रामपुर में वन विभाग ने हरियाली बनाए रखने के लिए पौधरोपण का कार्य फिर से शुरू किया है। पहले जुलाई में शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न संगठनों ने पौधरोपण किया। जलजमाव की समस्या से ग्रामीण परेशान…

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानभभुआबुध, 23 अक्टूबर 2024 03:33 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

रामपुर। प्रखंड क्षेत्र में हरियाली बनाए रखने व पर्यावरण संरक्षण के ख्याल से वन विभाग द्वारा पौधरोपण करने का कार्य फिर से शुरू किया है। इसके पहले जुलाई माह में शुरू किया गया था। विशेष अभियान के तहत विभिन्न विभागों, किसानों व समाजसेवी संगठनों द्वारा पौधरोपण किया गया था। पूर्व में रोपे गए और वर्तमान में रोपे जा रहे पौधों को मवेशियों से बचाव के लिए गेवियन भी लगाए जा रहे हैं। चनकी मुख्य मार्ग पर जलजमाव से दिक्कत रामपुर। प्रखंड की खरेंदा पंचायत के चनकी गांव के मुख्य मार्ग पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। रास्ते में जमा गंदा पानी से दुर्गंध निकल रही है। ग्रामीणों को इसी रास्ते से गांव से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। यहां जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से यह समस्या बनी हुई है। ग्रामीण बताते हैं कि वह इस समस्या को वर्षों से झेल रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने पर भी कुछ नहीं हो सका। यमुना बाबा का प्रतिमा स्थल बना वाहन स्टैंड भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय शिक्षा के जनक कहे जानेवाले यमुना बाबा का प्रतिमा स्थल इन दिनों यात्री वाहनों का स्टैंड बन गया है, जिससे भगवानपुर गांव की मुख्य गली में अतिक्रमण बढ़ गया है। अतिक्रमण से आमलोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। रमन सिंह और जगदीश प्रसाद ने बताया कि अतिक्रमण से रोड जाम होता है। हादसे की आशंका बनी रहती है। लेकिन, प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है।



Source link


Spread the love share