शादी के 6 माह में विवाहिता का खौफनाक फैसला, पति को ले गई पुलिस, किया था लव मैरिज

Spread the love share


इसी साल 28 अप्रैल को आनंद नगर के मयंक पांडे ने श्रद्धा गुप्ता के साथ लव मैरिज किया था। मयंक पांडे पैसे से शिक्षक हैं। परिवार में कुल मिलाकर ठीक चल रहा था लेकिन पति पत्नी के बीच मामूली विवाद चल रहा था। श्रद्धा ने अचानक गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानसासारामगुरु, 10 अक्टूबर 2024 12:39 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

बिहार के रोहतास जिले में शादी के मात्र छह महीने के बाद एक विवाहिता ने ऐसा खौफनाक फैसला किया जिससे पूरा परिवार तबाह हो गया। पुलिस उसके पति को उठाकर ले गई। 6 महीने पहले दोनों ने लव मैरिज किया था। विवाहिता ने मामूली से विवाद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले की है। पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक इसी साल 28 अप्रैल को आनंद नगर के मयंक पांडे ने श्रद्धा गुप्ता के साथ लव मैरिज किया था। मयंक पांडे पैसे से शिक्षक हैं। परिवार में कुल मिलाकर ठीक चल रहा था लेकिन पति पत्नी के बीच मामूली विवाद चल रहा था। श्रद्धा ने अचानक गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। श्रद्धा के परिजनों ने उस पर हत्या का आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। इसी के आधार पर पुलिस ने मयंक पांडे को उठा लिया है।

ये भी पढ़े:4 दिव्यांग बेटियों को दिन-रात एक कर पाल रहा था हीरालाल, सुसाइड कांड से मातम

जानकारी के मुताबिक श्रद्धा रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के तेतरा गांव के रहने वाली थी। श्रद्धा और मयंक के बीच प्रेम प्रसंग था जो 6 माल पहले शादी में बदल गया। लेकिन इतने कम समय के अंदर श्रद्धा ने ऐसा कदम उठाया कि दोनों परिवारों में तबाही आ गई। मृतका के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है और शव को फंदे से लटका दिया गया । पिता ने पुलिस से शिकायत भी कर दी है जिसके आधार पर पति मयंक को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है। थाना पुलिस ने यह आश्वासन दिया है कि जल्द कांड की सच्चाई का खुलासा कर लिया जाएगा।



Source link


Spread the love share