शिवहर में जिला स्तरीय मतदान प्रशिक्षण आयोजित: PPT और स्मार्ट टीवी के माध्यम से हुआ ट्रेनिंग, EVM का मॉक ड्रिल अभ्यास भी कराया गया – Sheohar News

Spread the love share



शिवहर में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय प्रथम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, शिवहर के निर्देश पर हुआ। इसमें प्रथम सत्र में प्रथम मतदान दल पदाधिकारी (P1) और द्वितीय

.

प्रशिक्षण के दौरान प्रथम सत्र के P1 अधिकारियों को 50-50 के बैच में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का मॉक ड्रिल अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के बाद, उनसे निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र में प्रमाण पत्र भी प्राप्त किए गए।

प्रशिक्षण का आयोजन नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग-सह-निदेशक NEP, DRDA हरिमोहन कुमार और नोडल पदाधिकारी EVM कोषांग-सह-निदेशक DRDA प्रेम सागर मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षण स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

चिकित्सा दल की ओर से CHO श्री युधिष्ठिर कांसोटिया और CHO ज्ञानू कौशिक ने मेडिकल जांच की सुविधा प्रदान की। इस प्रशिक्षण में प्रथम सत्र में 8 प्रथम मतदान दल पदाधिकारी और द्वितीय सत्र में 5 तृतीय मतदान दल पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गए। कुल 13 अनुपस्थित प्रशिक्षणार्थियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, शिवहर के निर्देशानुसार जो कर्मी/पदाधिकारी (PO, P1, P2 और P3) निर्धारित तिथि पर प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो सके, उन्हें अंतिम अवसर दिया गया है। उनके लिए 11 अक्टूबर 2025 को सुबह 10:00 बजे नवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवहर में पुनः प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।



Source link


Spread the love share